Prepaid reward card received 10 lakh customers in 15 months

स्वच्छ शहर इंदौर को अपना प्रीपेड रिवॉर्ड कार्ड मिला, 15 महीनों में 10 लाख ग्राहकों को जोड़ने की तैयारी

 

इंदौर: भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अपने स्ट्रीट फूड और स्थानीय रूप से प्रसिद्ध सूती हैंडलूम्स के लिए विशेष पहचान प्राप्त है। ऐसे में, इसने भारत के पहले उन शहरों में से एक के रूप में जगह बनाई है, जिन्होंने लोकप्रिय ब्रांड्स पर ग्राहकों को उनके दैनिक खर्चों पर पुरस्कृत करने के लिए अपना स्वयं का प्रीपेड कार्ड तैयार किया है।
पेप्पर मनी इंडिया, ग्लोबल कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी- पेप्पर ग्रुप की सहायक कंपनी है। इसने अपने सह-ब्रांड के प्रीपेड कार्ड को लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और पाइन लैब्स के साथ साझेदारी की है। इस प्रीपेड कार्ड के माध्यम से पेप्पर मनी इंडिया की योजना आगामी 12 से 15 महीनों के भीतर लगभग 10 लाख ग्राहकों को जोड़ने की है। टियर 2 और उससे नीचे के शहरों में तुलनात्मक रूप से क्रेडिट कार्ड की पहुँच का स्तर काफी कम है। इसे संबोधित करते हुए, फिनटेक कंपनी अपने लक्षित शहरों में प्रसिद्ध स्थानीय व्यापारियों के साथ सहयोग को शामिल करते हुए एक व्यक्तिगत पुरस्कार दृष्टिकोण अपना रही है। इंदौर में, कैफे टेरेज़ा और अल्बा बिस्ट्रो ऑन बोर्ड आने वाले चुनिंदा शुरुआती ब्रांड्स में से एक है, जो पेप्पर मनी ड्रीम्स कार्ड के उपयोग के माध्यम से किए जाने वाले लेन-देन पर अपने ग्राहकों को पुरस्कार प्रदान करते हैं। इंदौर के 50 से अधिक अन्य प्रसिद्ध ब्रांड्स, फिनटेक के इस रिवॉर्ड प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं, जिनमें जिनमें जावेद हबीब, मिस्टर शेफ, ट्रेजर द वेलनेस स्पा एंड फैमिली सैलून, स्प्लिट बीन सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।

×
Date : 23 September 2023 Posted By : EDITOR
स्वच्छ शहर इंदौर को अपना प्रीपेड रिवॉर्ड कार्ड मिला, 15 महीनों में 10 लाख ग्राहकों को जोड़ने की तैयारी
News Image

 

इंदौर: भारत के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को अपने स्ट्रीट फूड और स्थानीय रूप से प्रसिद्ध सूती हैंडलूम्स के लिए विशेष पहचान प्राप्त है। ऐसे में, इसने भारत के पहले उन शहरों में से एक के रूप में जगह बनाई है, जिन्होंने लोकप्रिय ब्रांड्स पर ग्राहकों को उनके दैनिक खर्चों पर पुरस्कृत करने के लिए अपना स्वयं का प्रीपेड कार्ड तैयार किया है।
पेप्पर मनी इंडिया, ग्लोबल कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी- पेप्पर ग्रुप की सहायक कंपनी है। इसने अपने सह-ब्रांड के प्रीपेड कार्ड को लॉन्च करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) और पाइन लैब्स के साथ साझेदारी की है। इस प्रीपेड कार्ड के माध्यम से पेप्पर मनी इंडिया की योजना आगामी 12 से 15 महीनों के भीतर लगभग 10 लाख ग्राहकों को जोड़ने की है। टियर 2 और उससे नीचे के शहरों में तुलनात्मक रूप से क्रेडिट कार्ड की पहुँच का स्तर काफी कम है। इसे संबोधित करते हुए, फिनटेक कंपनी अपने लक्षित शहरों में प्रसिद्ध स्थानीय व्यापारियों के साथ सहयोग को शामिल करते हुए एक व्यक्तिगत पुरस्कार दृष्टिकोण अपना रही है। इंदौर में, कैफे टेरेज़ा और अल्बा बिस्ट्रो ऑन बोर्ड आने वाले चुनिंदा शुरुआती ब्रांड्स में से एक है, जो पेप्पर मनी ड्रीम्स कार्ड के उपयोग के माध्यम से किए जाने वाले लेन-देन पर अपने ग्राहकों को पुरस्कार प्रदान करते हैं। इंदौर के 50 से अधिक अन्य प्रसिद्ध ब्रांड्स, फिनटेक के इस रिवॉर्ड प्रोग्राम से जुड़ चुके हैं, जिनमें जिनमें जावेद हबीब, मिस्टर शेफ, ट्रेजर द वेलनेस स्पा एंड फैमिली सैलून, स्प्लिट बीन सहित कई अन्य नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य

📰 Generate e-Paper Clip टाटा एआईए का नया वेलनेस प्रोग्राम ‘वाइटैलिटी’, आपके जीवन में पाँच साल तक जोड़ने का उद्देश्य वैज्ञानिक रिसर्च पर आधारित टाटा एआईए लाइफ की इस नई पेशकश में जीवन सुरक्षा के साथ रोज़ की स्वस्थ आदतों पर मिलेंगे रिवॉर्ड्स मुंबई: क्या हो अगर रोज़मर्रा की छोटी-छोटी आदतें आपकी उम्र में कुछ […]

टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण

📰 Generate e-Paper Clip टीवीएस मोटर ने किया बोल्ड यूथफुल नई टीवीएस रेडियॉन का अनावरण नई पीढ़ी का फुल एलईडी हेडलैंप, खास सिग्नेचर लाइटिंग और डायनामिक ग्राफिक्स वाला बोल्ड नया डिज़ाइन आधुनिक और प्रीमियम लुक के लिए नया एलईडी टेल लैंप और एलईडी टर्न सिग्नल पहले की तरह सबसे लंबी सीट और RTMi से युक्त […]