Lok Sabha Elections 2024 Chief Electoral Officer Anupam Rajan

लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

1500 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने का जल्द भेजें प्रस्ताव: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन
एक सप्ताह में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए आवेदनों का करें निराकरण
लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी के संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की बैठक

भोपाल : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बुधवार को निर्वाचन सदन भोपाल से कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस दौरान श्री राजन ने कहा कि 1500 से अधिक मतदाता संख्या वाले मतदान केंद्रों पर सहायक मतदान केंद्र बनाए जाने का जल्द से जल्द प्रस्ताव भेजे। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए प्राप्त हुए लंबित आवेदनों का एक सप्ताह में निराकरण करें। मतदाता सूची पूरी तरह से शुद्ध हो। मृत व दोहरी प्रवृष्टि वाले मतदाता ना हो, यह सुनिश्चित कराएं। सेक्टर अधिकारी मतदान केंद्रों का भ्रमण करें। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों में तेजी लाएं। श्री राजन ने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं का नाम जोड़ने अभियान चलाएं।
इन बिंदुओं पर की चर्चा
लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 1500 से अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों के सहायक मतदान केंद्र बनाये जाने की कार्यवाही, मतगणना स्थल के प्रस्ताव की तैयारी का विवरण, स्पेशल एज्युकेटिव मजिस्ट्रेट की शक्तियां दिए जाने का प्रस्ताव, फॉर्म 6, 7, 8 के प्राप्त हुए आवेदनों का निराकरण, मतदाता फोटो पहचान-पत्रों का वितरण, विभिन्न नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां, निर्वाचन सामग्री की व्यवस्था, मतदान दल / मतगणना दल का गठन एवं प्रशिक्षण दिनांक का निर्धारण, मतदान केंद्र की तैयारी, वल्नरेबिलिटी मैपिंग,स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का निर्धारण, एफएसटी, एसएसटी और वीएसटी दलों का गठन, नाकों का निर्धारण, इंटर स्टेट बॉर्डर मीटिंग, रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर सूचना केंद्र की स्थापना, सम्पत्ति विरुपण दल का गठन, सहायक व्यय प्रेक्षक की नियुक्ति, रूट चार्ट का निर्धारण, स्पेशल पुलिस अधिकारी की नियुक्ति का प्रस्ताव, काउंटिंग टेबल का निर्धारण सहित निर्वाचन से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की। बैठक के दौरान अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री राकेश सिंह, तरूण राठी और श्री बसंत कुर्रे उपस्थित रहे।

×
Date : 29 February 2024 Posted By : EDITOR
लोकसभा निर्वाचन-2024 की तैयारी : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद?

📰 Generate e-Paper Clip DELHI ALERT | दिल्ली में आज क्या-क्या रहेगा बंद? CJP के प्रदर्शन से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट! UNN: घटनाओं को रिकॉर्ड करने के लिए बॉडी कैमरा, फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर 26,000 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी, 45 मेट्रो स्टेशन बंद रखने की खबर और कई ट्रेनों के रद्द होने […]

उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा

📰 Generate e-Paper Clip उपचुनाव में BJP की बंपर जीत, बंगाल में मुस्लिम बहुल सीट पर भी खिला कमल; तमिलनाडु में विजय का जलवा नई दिल्ली: देश के 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हुए उपचुनाव के नतीजों ने कई राजनीतिक दलों को अपनी रणनीति पर विचार करने का मौका दिया है। पश्चिम बंगाल […]