Preparations for Deepotsav begin in Ayodhya 24 lakh lamps

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू, 24 लाख दीयों से जगमगाएगी राम की पौड़ी, बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

 

अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी शुरू, 24 लाख दीयों से जगमगाएगी राम की पौड़ी, बनेगा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या : अयोध्या में दीपोत्सव को और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीपोत्सव के तहत राम की पैड़ी पर 11 नवंबर को 24 लाख दीये जलाए जाएंगे और दीपावली की पूर्व संध्या पर यहां ‘लाइट एंड साउंड’ शो का आयोजन शुरू होगा। जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने सोमवार को बताया, ‘‘आगामी 11 नवंबर को सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर 24 लाख दीपक जलाए जाएंगे। अयोध्या में 11 नवंबर से राम की पैड़ी पर रोजाना एक भव्य लाइट एंड साउंड शो भी आयोजित किया जाएगा। पर्यटन विभाग द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार हर दिन दो शो होंगे और इसे सरकार से हरी झंडी मिल गई है।”डीएम ने बताया, ‘‘लाइट एंड साउंड शो के आयोजन की जिम्मेदारी सरकारी एजेंसी – उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड को दी गयी है। इसके लिए लगभग 65 फीट ऊंचाई के दो स्टील कॉलम खड़े किए जाएंगे और बीच में एक पर्दा लगाया जाएगा।” कुमार ने बताया कि राम की पैड़ी में करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो आयोजित किये जाएंगे। इस शो में सरयू आरती के बाद रामायण पर आधारित फिल्में दिखाई जाएंगी। उन्होंने बताया, ‘‘लाइट एंड साउंड शो का यह कार्यक्रम शाम को दो घंटे के लिए आयोजित किया जाएगा। यह सभी के लिए निःशुल्क होगा। योजना के तहत यह शो अगले पांच साल तक रोजाना आयोजित होगा।”
अयोध्या में दीपोत्सव की परंपरा वर्ष 2017 में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के साथ शुरू हुई थी। उस साल 51,000 दीयों से शुरुआत करके 2019 में यह संख्या 4.10 लाख, 2020 में छह लाख से अधिक और 2021 में नौ लाख के कीर्तिमानी स्तर से अधिक हो गई। इसे गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मनुस्मृति पर बयान देकर फंसे राहुल गांधी, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ‘माफी मांगे नहीं तो कांग्रेस के बहिष्कार की मुहिम चलाएंगे’ प्रयागराज: मनुस्मृति पर दिए बयान को लेकर कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब संतों ने भी […]

नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱नेपाल बाढ़ में 359 मौतों से हाहाकार, 910 लापता; चीन ने दी एक और तबाही की चेतावनी काठमांडू/नई दिल्ली: नेपाल में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड यानी अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। देश के 8 जिलों से अब तक 359 शव बरामद किए जा चुके हैं, […]