President conferred Khel Ratna on Gukesh Harmanpreet Manu

राष्ट्रपति ने गुकेश, हरमनप्रीत, मनु और प्रवीण को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति ने गुकेश, हरमनप्रीत, मनु और प्रवीण को खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया

नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में विश्व शतरंज चैम्पियन डी गुकेश, पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, ओलंपिक में दो कांस्य पदक जीतने वाली निशानेबाज मनु भाकर के अलावा पैरा-एथलीट प्रवीण कुमार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
वहीं सुभाष राणा को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया , दीपाली देशपांडे को निशानेबाजी में असाधारण कोचिंग के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला। वहीं हॉकी कोच संदीप सांगवान को भारतीय हॉकी में उनके शानदार योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला।
राष्ट्रपति ने मुक्केबाज नीतू को प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड दिया। साथ ही राष्ट्रपति ने एथलीट अन्नू रानी को अर्जुन अवार्ड जबकि शतरंज खिलाड़ी वंतिका को अर्जुन अवार्ड दिया। वहीं फुटबॉल कोच अरमांडो एग्नेलो कोलासो को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसके अलावा बैडमिंटन कोच एस. मुरलीधरन को उनकी असाधारण कोचिंग और बैडमिंटन की अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में एथलीटों को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने सहायता करने के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला। वहीं आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण विजेता मुक्केबाज स्वीटी को अर्जुन अवार्ड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]