President Draupadi Murmu gave Padma awards

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजीत कुमार, नंदमुरी बालकृष्ण और शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजीत कुमार, नंदमुरी बालकृष्ण और शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया

नई दिल्ली । सोमवार शाम को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अजीत कुमार, नंदमुरी बालकृष्ण और शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित किया। इस बीच गायक अरिजीत सिंह, जसपिंदर नरूला और दिग्गज अभिनेत्री ममता शंकर को कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। यहां जानिए किन हस्तियों को मिला पुरस्कार। दिग्गज सिंगर रहे पंकज उधास को मरणोपरांत कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए पद्म भूषण से नवाजा गया। उनकी पत्नी फरीदा पंकज उधास ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से ये अवॉर्ड रिसीव किया। सुपरस्टार अजित कुमार ने भी पद्म भूषण अवॉर्ड हासिल किया।
पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने वाले आर अश्विन को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। अश्विन समेत कई अन्य खिलाड़ियों को भी पद्म अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इसमें हॉकी खिलाड़ी आर श्रीजेश का भी नाम शामिल है।
सोमवार 28 अप्रैल को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आर अश्विन को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह में पीएम मोदी समेत कई बड़े सितारे भी मौजूद थे। अश्विन यह अवॉर्ड लेने वाले 40वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले जहीर खान, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर समेत कई अन्य प्लेयर्स को यह अवॉर्ड दिया जा चुका है। 2023 में गुरचरण सिंह को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।
पीआर श्रीजेश को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। पिछले साल हॉकी से संन्यास लेने वाले हॉकी के महान खिलाड़ी को भारतीय हॉकी इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।। श्रीजेश ने पुरुष हॉकी में भारत के लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने में अहम भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]