MP: मप्र से विदेश पढ़ने जाने वाले बच्चों को टीकाकरण में प्राथमिकता : CM शिवराज सिंह चौहान - Update Now News

MP: मप्र से विदेश पढ़ने जाने वाले बच्चों को टीकाकरण में प्राथमिकता : CM शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लिए राज्य सरकार की ओर प्रयास जारी हैं। एक तरफ जहां सख्ती बरती जा रही है वहीं टीकाकरण को प्राथमिकता दी जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदेशों में अध्ययन करने जाने वाले बच्चों का टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर किए जाने का वादा किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने जनअभियान परिषद के लोगों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए संवाद करते हुए गुरुवार को कहा कि, प्रदेश के जिन बच्चों को शिक्षा के लिए विदेश जाना है, हम प्राथमिकता के आधार पर उनका भी टीकाकरण करवायेंगे, ताकि वे अध्ययन के लिए सुरक्षित विदेश जा सकें और शिक्षा प्राप्त कर सकें। जन अभियान परिषद के काम की सराहना करते हुए चौहान ने कहा कि आप सभी ने अपनी जान पर खेलकर अद्भुत काम किया है! पीड़ित मानवता की सेवा करने वाले आप सभी साथियों को गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जायेगा।
चौहान ने राज्य सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्यों का जिक्र करते हुए कहा, हमने यह भी फैसला किया है कि जिन बच्चों की उम्र 12 वर्ष से कम है,उनके माता-पिता को टीकाकरण में प्राथमिकता दी जायेगी। यदि बच्चे को कोविड-19 संक्रमण हुआ, तो माता-पिता का साथ रहना आवश्यक है, इसलिए उनका वैक्सीनेशन हो जाने पर वे संक्रमण से मुक्त रहेंगे।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए की गई तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा, हमने कोविड-19 की दूसरी लहर पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया है, लेकिन तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। हमने पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं को सु²ढ़ करने के साथ बच्चों के लिए वॉर्ड बनाने का फैसला किया है।

×
Date : 04 June 2021 Posted By : EDITOR
MP: मप्र से विदेश पढ़ने जाने वाले बच्चों को टीकाकरण में प्राथमिकता : CM शिवराज सिंह चौहान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]

टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने

📰 Generate e-Paper Clip टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: हमलावर की बंदूक जाम होने से बची जान, वीडियो आया सामने Mumbai: मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर रविवार रात हुए हमले से हड़कंप मच गया. टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल खेलने पहुंचे थे, इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाते हुए […]