बिहार : योगी की जीत पर पटना में 'बुलडोजर' पर निकला जुलूस - Update Now News

बिहार : योगी की जीत पर पटना में ‘बुलडोजर’ पर निकला जुलूस

 

पटना। उत्तर प्रदेश सहित चार राज्यों में विधानसभा चुनाव के जीत को तय देख बिहार भाजपा कार्यालय में जमकर जश्न मना रहे हैं। मतगणना के शुरू होने के साथ जैसे जैसे रुझान सामने आते गए वैसे वैसे कार्यकर्ता उत्साहित होते चले गए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता खासकर महिला मोर्चा की सदस्यों ने बुलडोजर पर सवार होकर जुलूस निकाला। उत्तर प्रदेश में जीत तय होने के बाद पटना के भाजपा प्रदेश कार्यालय पर कार्यकर्ता जमकर झूमे। एक-दूसरे को गुलाल लगाया और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान मिठाइयां भी बांटी गई। कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके। प्रदेश कार्यालय में बुलडोजर मंगवाया गया और इस पर महिला-पुरुष कार्यकर्ता चढ़कर खूब झूमे। इसके बाद बुलडोजर पर सवार होकर लोगों ने जुलूस निकाला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि यूपी में पार्टी की जीत में बिहार भाजपा के नेताओं ने भी अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के जिन 115 विधानसभा की जिम्मेदारी बिहार के नेताओं को दी गई थी, उनमें से 80 पर पार्टी जीत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, जिसे खुजली हो, दरबार आ जाए नागपुर । बागेश्वर धाम के पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नागपुर के रेशम बाग में 26 से 30 अप्रैल तक श्रीराम कथा कर रहे हैं। तभी धीरेंद्र शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को […]

पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱पांच राज्यों के एग्जिट पोल—असम में भाजपा मजबूत, बंगाल में टीएमसी आगे, अन्य राज्यों में कड़ी टक्कर नई दिल्ली । पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के बाद आए एग्जिट पोल रुझानों ने राजनीतिक तस्वीर को काफी हद तक स्पष्ट कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असम में स्पष्ट […]