Punjab Kings vs Mumbai Indians IPL 2025

पंजाब किंग्स 11 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया

Punjab Kings vs Mumbai Indians IPL 2025: पंजाब किंग्स 11 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया

फाइनल पंजाब किंग्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा

UNN: कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी की मदद से पंजाब किंग्स ने 11 साल के बाद IPL के फाइनल में जगह बना ली है. क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हरा दिया. श्रेयस अय्यर ने 41 गेंदों में 5 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 87 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नेहाल वढेरा ने 29 गेंदों पर 48 रनों की शानदार पारी खेली. जबकि जॉश इंग्लिस ने 38 रन बनाए. इनकी मदद से पंजाब किंग्स ने 19 ओवर में ही पांच विकेट खोकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया. मुंबई की ओर से अश्वनि कुमार ने दो विकेट हासिल किए. इसके अलावा हार्दिक पंड्या और ट्रेट बोल्ट को एक-एक विकेट मिला. इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 203 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई. वो 24 गेंदों में 38 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद तिलक वर्मा (44 रन) और सूर्यकुमार यादव (44 रन) ने मार्चा संभाला और टीम को बड़े स्कोर की ओर ले गए. अंत के ओवर में नमन धीर से तेजी से बल्लेबाजी की. उन्होंने 18 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. पंजाब किंग्स की ओर से अजमतुल्लाह ओमरजई न सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए. मार्कस स्टॉयनिस, यजुवेंद्र चहल, जैमिसन और विजयकुमार को एक-एक विकेट मिला.

×
Date : 02 June 2025 Posted By : EDITOR
पंजाब किंग्स 11 साल बाद IPL के फाइनल में पहुंची, मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]