Oil companies reduced the price of commercial LPG cylinder by

तेल कंप‎नियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव 24 रुपये घटाये

-1 जून से लागू नई कीमतें, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ‎स्थिर

नई दिल्ली । तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 24 रुपये कम कर दी है। यह नई दर 1 जून से लागू हो गई है। अब 19 किलोग्राम के कमर्शियल सिलेंडर 1,723.50 रुपये में ‎मिलेगा। हालांकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। तेल कंपनियां नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों और बाजार की स्थिति के आधार पर एलपीजी की दरें बदलती रहती हैं। इस साल की शुरुआत में 1 अप्रैल को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 41 रुपये की कमी की गई थी। दूसरी ओर, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर रखी गई हैं। देश के अलग-अलग राज्यों में एलपीजी की कीमतें स्थानीय करों और परिवहन लागत के कारण भिन्न होती हैं। भारत में एलपीजी का लगभग 90 प्रतिशत उपयोग घरेलू रसोई में होता है, जबकि शेष 10 प्रतिशत कमर्शियल, औद्योगिक और ऑटोमोटिव क्षेत्रों में खपत होता है। इससे पहले मार्च में केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण लिया गया था। लेकिन मई 2025 में भारतीय क्रूड बास्केट की औसत कीमत घटकर 64.5 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो पिछले तीन साल में सबसे कम है।

×
Date : 02 June 2025 Posted By : EDITOR
तेल कंप‎नियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव 24 रुपये घटाये
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा

📰 Generate e-Paper Clip टीसीएस ने जगुआर रेसिंग के साथ बढ़ाई पार्टनरशिप, फॉर्मुला ई के जेन-4 युग में संभालेगी ऑफिशियल एआई पार्टनर का जिम्मा नया सहयोग अत्याधुनिक डिजिटल नवाचार और वैश्विक स्तर की इंजीनियरिंग का एक बेहतरीन मिश्रण है, जो रेस ट्रैक पर और उससे बाहर भरोसे को मजबूत करने के साथ-साथ शानदार प्रदर्शन को […]

बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया

📰 Generate e-Paper Clip बढ़ते डिजिटल फ्रॉड के बीच एयरटेल ने 98.4 बिलियन स्पैम कॉल्स को ब्लॉक किया एआई-संचालित ‘सेफ नेटवर्क’ समाधानों ने 4.4 बिलियन स्पैम मैसेज की पहचान की और 1.62 मिलियन से अधिक दुर्भावनापूर्ण लिंक ब्लॉक किए Mumbai: भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था तेजी से विस्तार कर रही है, लेकिन इसके साथ ही साइबर […]