PM Modi said Now, we will also digitize the manuscripts of the

भारत-वियतनाम के बीच हुए 13 एमओयू, अब भारत की दवाइयों का एक्सेस बढ़ेगा

PM मोदी ने कहा-अब हम चम्पा सभ्यता की मनुस्क्रिप्ट को भी डिजिटलाइज करेंगे

नई दिल्ली । वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम इन दिनों भारत दौरे पर हैं। उनके इस दौरे को देशों के द्विपक्षीय संबंधों में गति देने वाला माना जा रहा है। भारत और वियतनाम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत सहयोग को और गहरा करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों देशों के बीच 13 डील हुई हैं।
पीएम मोदी ने बताया कि हमारी साझा विरासत को जीवंत रखने के लिए, हम वियतनाम के प्राचीन चम्पा सभ्यता के मी सॉन और न्हान टवर मंदिरों का पुनर्निमाण कर रहे हैं। अब हम चम्पा सभ्यता की मनुस्क्रिप्ट को भी डिजिटलाइज करेंगे और इस अमूल्य धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और वियतनाम की साझेदारी में, विरासत और विकास-दोनों का महत्व है। पिछले साल जब भारत से बौद्ध अवशेष वियतनाम गए, तो उनके दर्शन डेढ़ करोड़ से ज्यादा वियतनाम के लोगों ने किए थे।
पीएम ने कहा कि हमारी ड्रग अथॉरिटी के बीच एमओयू से अब भारत की दवाइयों का वियतनाम में एक्सेस बढ़ेगा। भारत के एग्रीकल्चर, फिशरीज और एनिमल प्रोडक्ट्स का भी, वियतनाम तक एक्सपोर्ट और सुगम होने जा रहा है। फाइनेंशियल सर्विस को भी बूस्ट करने के लिए, हमने अपने सेंट्रल बैंक्स के बीच सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। भारत के यूपीआई और वियतनाम के फास्ट पेमेंट सिस्टम भी जल्द ही लिंक होने जा रहे हैं।
भारत की पॉलिसी के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वियतनाम भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और विजन महासागर का एक मुख्य स्तंभ है। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भी हमारा कॉमन आउटलुक है। हम अपनी सुदृढ़ होती हुई रक्षा और सुरक्षा सहयोग से रूल ऑफ लॉ शांति, स्थिरता और समृद्धि के प्रति योगदान देते रहेंगे। वियतनाम के सहयोग से भारत, आसियान के साथ अपने संबंधों को भी और व्यापक बनाएगा।
भारत के संस्कृति मंत्रालय और वियतनाम के संस्कृति, खेल और पर्यटन मंत्रालय के बीच 2026-30 के लिए सांस्कृतिक आदान-प्रदान हुआ। भारतीय रिजर्व बैंक और वियतनाम के स्टेट बैंक के बीच भुगतान प्रणालियों और डिजिटल भुगतान में नवाचार के क्षेत्र में सहयोग। भारत के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन और वियतनाम के स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत औषधि प्रशासन के बीच चिकित्सा उत्पाद विनियमन के क्षेत्र में सहयोग। मुंबई के बृहन्मुंबई नगर निगम और हो ची मिन्ह सिटी पीपल्स कमेटी के बीच मित्रता और सहयोग की स्थापना पर एमओयू हुआ।
वहीं आईसीसीआर और यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड एजुकेशन-द दा नांग यूनिवर्सिटी के बीच आईसीसीआर चेयर ऑफ इंडिया स्टडीज की स्थापना। राजगीर के नालंदा विश्वविद्यालय और हनोई स्थित हो ची मिन्ह नेशनल एकेडमी ऑफ पॉलिटिक्स के बीच एमओयू। भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और वियतनाम के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बीच डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग। इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड और वियतनाम के नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन के बीच एमओयू। भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक कार्यालय और वियतनाम के राज्य लेखा परीक्षा कार्यालय के बीच सार्वजनिक क्षेत्र की लेखा परीक्षा के क्षेत्र में एमओयू किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा एफडी 3618 करोड़ के पार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱साई भक्तों की अटूट आस्था से मालामाल हुआ शिर्डी संस्थान, एक साल में मिला 660 करोड़ रुपये का चढ़ावा, एफडी 3618 करोड़ के पार एक वर्ष में 3 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शिर्डी। देश और विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था के कारण शिर्डी स्थित श्री […]

राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक भोपाल : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक भी किया। उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के […]