Rajpal Yadav claims he never cried in front of a judge

‘जज के सामने कभी नहीं रोया’, राजपाल यादव का दावा, बोले- मनगढ़ंत कहानी फैलाई

‘जज के सामने कभी नहीं रोया’, राजपाल यादव का दावा, बोले- मनगढ़ंत कहानी फैलाई

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल से निकलने के बाद एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रहे हैं. उन्होंने अपने ऊपर लगे कई आरोपों का खंडन किया है. अब राजपाल यादव ने खुलासा किया है कि वो जज के सामने कभी नहीं रोए और न ही उन्होंने अदालत को ये बताया था कि उनके पास पैसे नहीं हैं.
राजपाल को लेकर किया गया था ये दावा
दरअसल, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव ने जब तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था, तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि वो अथॉरिटी के सामने इमोशनल हो गए थे. न्यूज X की रिपोर्ट में बताया गया था कि अपने हालातों पर बात करते हुए एक्टर रो पड़े थे. राजपाल ने इमोशनल होते हुए कहा था- सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. कोई उपाय भी नहीं दिखता. यहां हम सब अकेले हैं. कोई दोस्त नहीं है. इस संकट से मुझे खुद ही डील करना होगा.
राजपाल यादव ने क्या कहा?
अब न्यूज एजेंसी संग बातचीत में राजपाल यादव ने इन रिपोर्ट्स को गलत औ बेबुनियाद बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के दावों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है. सोशल मीडिया पर मनगढ़ंत कहानियां फैलाई गई हैं. जिन लोगों को इस मामले में कुछ पता ही नहीं है वो इंटरनेट पर फैक्ट्स को गलत तरीके से पेश कर रहे हैं.राजपाल यादव बोले- सोशल मीडिया पर फैली मनगढ़ंत कहानियों पर भरोसा न करें. जो कुछ भी छप रहा है, उसमें से कुछ वेल विशर्स ने फैलाय है, जबकि कुछ ऐसे लोगों फैला रहे हैं, जिन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. वो लोग इसी तरह अपनी दुकानें चला रहे हैं. मैं उन सभी का सम्मान करता हूं. राजपाल के चेहरे को देखकर सिर्फ हंसी आनी चाहिए. इससे ज्यादा की उम्मीद मत कीजिए.
राजपाल यादव ने ये भी कहा कि मुश्किल वक्त में इंडस्ट्री ने उनका काफी साथ दिया. एक्टर को परिवार से भी काफी तगड़ा सपोर्ट मिला है. उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा किया.
राजपाल यादव की बात करें तो 12 दिन तिहाड़ जेल में रहने के बाद वो अंतरिम जमानत पर बाहर आ चुके हैं. हालांकि, उनकी मुश्किलें अभी कम नहीं हुई हैं. 18 मार्च को उनके केस की अगली सुनवाई होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ipl 2026-RCB vs SRH : बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ipl 2026-RCB vs SRH : बेंगलुरु ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया UNN: विराट कोहली 38 गेंद में नाबाद 69 और देवदत्त पडिक्कल 26 गेंद में 61 रन की बदौलत आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद को बुरी तरह हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलने के बाद 201 रन बनाए […]

After International Acclaim ‘Mercy’ starring Raj Vasudeva and Adil Hussain drops first Glimpse with ‘Dhurandhar: The Revenge’; Set for April 24 Release

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱After International Acclaim ‘Mercy’ starring Raj Vasudeva and Adil Hussain drops first Glimpse with ‘Dhurandhar: The Revenge’; Set for April 24 Release Mumbai: Following a triumphant global festival run, the official first glimpse for the highly anticipated drama ‘Mercy’ will release on 27th March in the theatres exclusively with the […]