Rape case against BJP councilor in Indore

Madhya Pradesh: indore – इंदौर में भाजपा पार्षद पर रेप का केस, महिला बोली- मदद के बहाने संबंध बनाता रहा

 

इंदौर में भाजपा पार्षद पर रेप का केस

महिला बोली- मदद के बहाने संबंध बनाता रहा , हत्या की भी दी धमकी

रिपोर्ट – सागर दुबे /  इंदौर में BJP पार्षद के खिलाफ एक महिला ने रेप का केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि पार्षद ने मदद के बहाने पहले परिचित के घर, फिर होटल में रेप किया। उसे चुप रहने के लिए धमकी भी दी। 32 साल की महिला की शिकायत पर इंदौर की द्वारकापुरी पुलिस ने वार्ड नंबर 82 के बीजेपी पार्षद शानू शर्मा उर्फ नितिन के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला ने बताया कि 2020 में कोरोना के दौरान उसकी पहचान पार्षद शानू शर्मा से हुई थी। पिछले साल रुपयों को लेकर परेशानी होने पर पार्षद शानू शर्मा से मिलने गई थी। तब उन्होंने मुझे रुपयों की परेशानी पूरी तरह से खत्म करने और सरकारी नौकरी दिलाने के एवज में शारीरिक संबंध बनाने को कहा।
पीड़िता ने पुलिस को यह कहानी बताई..
शानू शर्मा ने बताई की मुझे एचडीएफसी बैंक से लोन के रुपए चुकाने थे। पार्षद शानू शर्मा ने मदद के लिए 1 लाख रुपए नकद दिए। बाद में मेरे बॉयफ्रेंड से रिश्ता खत्म करने का दबाव बनाने लगा। मैंने इनकार किया तो रुपए वापस मांगने लगा। तब उसे 50 हजार रुपए वापस कर दिए। ‘मेरे पास देने के लिए बाकी 50 हजार रुपए नहीं थे। इस बारे में बात करने के लिए पार्षद शर्मा ने मुझे मिलने के लिए विदुर नगर स्थित एक घर पर बुलाया। उस मकान का पता मालूम है। लेकिन नंबर पता नहीं है। वहां नितिन उर्फ शानू शर्मा ने रुपए वापस नहीं करने पर संबंध बनाने के लिए कहा और 10 मई 2023 को पहली बार संबंध बनाए।’
बाकी रुपए लौटाने के लिए मैंने आरोपी के ऑफिस पर नौकरी की। इस दौरान भी ऑफिस में उसने कई बार संबंध बनाए। जनवरी 2024 में विजय नगर इलाके के महालक्ष्मी नगर के पास होटल में बुलाया और यहां भी संबंध बनाए। इसके बाद मार्च में नौकरी से निकाल दिया।’महिला के मुताबिक ‘तब से उसकी आरोपी से बात बंद थी। इस बीच एक बार खुद ही आरोपी से कहीं नौकरी लगवाने के लिए कहा। इस पर उसने जोन-14 में एक NGO में नौकरी लगवा दी। मैंने वह नौकरी छोड़ दी। इसके बाद 16 अप्रैल 2024 को आरोपी ने ऑफिस बुलाकर मेरे साथ संबंध बनाए। उसके बड़े भाई के लड़के ने एक दिन मुझे बताया कि चाचा के बहुत सी लड़कियों से संबंध है। इसे लेकर शानू से बात की तो मुझे ब्लॉक कर दिया।’
महिला ने बताया- आरोपी मुझे बोला तेरा किस-किस के साथ संबंध है, मुझे सब पता है। तेरे पीछे मेरी जिंदगी खराब हो जाएगी और फिर मुझे आफिस में बुलाकर धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो तेरा गला दबाकर तुझे मार दूंगा। मेरे बारे में तू जानती नहीं। मैंने पहले भी मर्डर किया हुआ है। मैं इन बातों से डर कर दूसरी जगह रहने चली गई।
‘मेरे बॉयफ्रेंड के अंकल के घर गई, तो मुझे पता चला कि मेरे बॉयफ्रेंड ने लव मैरिज कर ली। जब उससे मिली तो उसने कहा कि जिसके लिए तुने मुझे छोड़ा था। उसके ही पास जा। तब परेशान होकर छोटी बहन के पास गई। उसे पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने आकर शानू शर्मा के खिलाफ शिकायती पत्र दिया। पार्षद पर प्रकरण दर्ज न हो, इसलिए पुलिस अफसरों पर भाजपा नेता दबाव बना रहे थे। पहले महिला को प्रकरण दर्ज न कराने के लिए समझाया गया। एक बार महिला घर लौट गई,लेकिन रात को फिर वह रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची। पुलिस ने उसके बयान लिए। इसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]