Union Budget 2024 Internship in Top Companies

Union Budget 2024: युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, टॉप कंपनियों में मिलेगा काम करने का मौका

Union Budget 2024 Internship in Top Companies: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। खासतौर पर युवाओं के लिए वित्त मंत्री के पिटारे में काफी कुछ था। एजुकेशन लोन से लेकर नई योजनाओं और रोजगार के अवसर तक बजट के ज्यादातर हिस्सों में युवाओं का जिक्र सुनने के मिला। हालांकि बजट के दौरान वित्त मंत्री ने एक और बड़ा ऐलान किया है।
सीखने के साथ मिलेंगे पैसे
बजट 2024 में वित्त मंत्री ने युवाओं को बड़ी कंपनियों में काम करने का मौका दिया है। बजट स्पीच में उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में 1 करोड़ युवाओं को टॉप कंपनियों में प्रशिक्षित किया जाएगा। युवाओं को इन कंपनियों में इंटर्नशिप करने का अवसर मिलेगा। ये इंटर्नशिप फ्री नहीं होगी। जी हां, सीखने के साथ-साथ युवाओं को हर महीने 5 हजार रुपये भी दिए जाएंगे।
किसे मिलेगा योजना का लाभ?
बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ सबको नहीं मिलेगा। योजना की शर्त है कि युवा पहले से नौकरीपेशा नहीं होना चाहिए और साथ ही फुल टाइम पढ़ाई ना कर रहा हो। 21 साल से लेकर 24 साल तक के युवा इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। ये योजना दो फेज में लागू की जाएगी। योजना का पहला फेज 2 साल के लिए होगा और दूसरा फेज 3 साल तक चलेगा। आइए जानते हैं इस योजना से जुड़े कुछ जरूरी पॉइंट्स के बारे में।

1. इस योजना में कंपनियां भाग लेने के लिए स्वतंत्र हैं। जो भी कंपनी चाहे अपनी मर्जी से इस योजना से जुड़ सकती है।

2. ऑनलाइन आवेदन की मदद से युवा इस स्कीम का लाभ उठा सकेंगे।

3. IIT, IIM, IISER, CA और CMA जैसी परीक्षाएं पास करने वाले युवा इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।

4. परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी होने और टैक्स देने की स्थिति में भी युवाओं को इस स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा।

5. इंटर्नशिप पूरी होने के बाद कंपनी कुल वर्क एक्सपीरियंस का सर्टिफिकेट भी देगी।

×
Date : 24 July 2024 Posted By : EDITOR
Union Budget 2024: युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, टॉप कंपनियों में मिलेगा काम करने का मौका
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]