RCB Becomes IPL Champion for the Second Consecutive Time

लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी आरसीबी, गुजरात को हराकर रचा इतिहास

लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी आरसीबी, गुजरात को हराकर रचा इतिहास

अहमदाबाद । रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात को हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने गेंद और बल्ले दोनों से दमदार खेल दिखाया। तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार की घातक गेंदबाजी और विराट कोहली की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत बेंगलुरु ने 156 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर इतिहास रच दिया।
आईपीएल 2025 में पहली बार ट्रॉफी जीतने वाली आरसीबी ने इस बार भी अपना दबदबा कायम रखा और लगातार दो सीजन खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई। इससे पहले केवल मुंबई इंडियंस (2019-20) और चेन्नई सुपर किंग्स (2010-11) ही यह उपलब्धि हासिल कर सकी थीं।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान शुभमन गिल मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, जबकि साई सुदर्शन भी 12 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में लगी गुजरात को लगातार विकेट गंवाने पड़े। निशांत सिंधु ने 20 और जोस बटलर ने 19 रन बनाए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।
मध्यक्रम में वॉशिंगटन सुंदर ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 50 रन बनाए और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अरशद खान ने 15 रन की तेज पारी खेली, जबकि राहुल तेवतिया और जेसन होल्डर भी ज्यादा योगदान नहीं दे सके। गुजरात की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 155 रन तक ही पहुंच सकी।
आरसीबी की ओर से रसिक सलाम डार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके और गुजरात की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट लेकर उनका बेहतरीन साथ निभाया, जबकि एक सफलता क्रुणाल पंड्या को मिली।
156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी को वेंकटेश अय्यर ने तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने 16 गेंदों में 32 रन बनाकर टीम का रनगति बनाए रखी। हालांकि देवदत्त पडिक्कल जल्दी आउट हो गए और रजत पाटीदार भी 15 रन बनाकर लौटे। राशिद खान ने लगातार दो विकेट लेकर मुकाबले में रोमांच पैदा किया, लेकिन विराट कोहली ने एक छोर संभाले रखा।
कोहली ने दबाव के बीच संयमित और जिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने अंत तक नाबाद रहते हुए टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाया। उनके अनुभव और मैच फिनिशिंग क्षमता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े मुकाबलों में वह क्यों सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं।
इस जीत के साथ आरसीबी ने न केवल अपना खिताब बचाया, बल्कि आईपीएल इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया। विराट कोहली और रसिक सलाम डार फाइनल के सबसे बड़े नायक बनकर उभरे, जिनकी बदौलत बेंगलुरु में एक बार फिर जश्न का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱World’s top shuttlers head to IG Indoor Stadium, August 17–23, as India hosts badminton’s biggest stage for the first time in 17 years New Delhi: The Badminton Association of India has announced BookMyShow as the Official Ticketing Agency for the BWF World Championships New Delhi 2026, with tickets going on […]

हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱हरमनप्रीत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के लिए खराब फील्डिंग को जिम्मेदार बताया लंदन । भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में भारतीय टीम को मिली छह विकेट से हार पर निराशा जतायी […]