Renowned singer Suman Kalyanpur passes away at the age of 89

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने सुरों से दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली सुमन कल्याणपुर ने कई यादगार गीत गाए, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ‘ना ना करते’, ‘आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे’ जैसे कई लोकप्रिय गानों को आवाज दी है।

Mumbai: म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है, दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 89 साल की उम्र में सिंगर ने अपने घर पर आखिरी सांस ली. उन्होंने हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती के साथ ही साथ कई सारे भाषा में कमाल के गाने गाए हैं.सुमन कल्याणपुर ने मराठी सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 1853 में उन्होंने शुक्राची चांदनी में पहला गाना गाया था. वहीं हिंदी फिल्मों में उन्होंने फिल्म दरवाजा में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था, इस फिल्म में उन्होंने 4 गाने गाए थे. शानदार गायिकी के लिए उन्होंने अपने नाम कई सारे अवॉर्ड भी किए हैं.सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओडिया और पंजाबी जैसे और भी भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने हिंदी में 850 से ज्यादा गाने गाए थे. सिंगर के फेमस हिंदी गानों में जिंदगी इम्तेहान लेती है, बहना ने भाई की कलाई में, आजकल तेरे-मेरे प्यार के चर्चे हर ज़ुबान पर, मेरा प्यार भी तू है, ये बहार भी तू है, ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे जैसे और कई गानों का नाम शामिल है.

https://www.youtube.com/watch?v=6sB-DJfsyuA&list=RD6sB-DJfsyuA&start_radio=1
×
Date : 01 June 2026 Posted By : EDITOR
मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत
News Image

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने सुरों से दशकों तक श्रोताओं के दिलों पर राज करने वाली सुमन कल्याणपुर ने कई यादगार गीत गाए, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने 'ना ना करते', 'आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे' जैसे कई लोकप्रिय गानों को आवाज दी है।

Mumbai: म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आ रही है, दिग्गज गायिका सुमन कल्याणपुर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 89 साल की उम्र में सिंगर ने अपने घर पर आखिरी सांस ली. उन्होंने हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती के साथ ही साथ कई सारे भाषा में कमाल के गाने गाए हैं.सुमन कल्याणपुर ने मराठी सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत की थी. साल 1853 में उन्होंने शुक्राची चांदनी में पहला गाना गाया था. वहीं हिंदी फिल्मों में उन्होंने फिल्म दरवाजा में अपनी आवाज का जादू बिखेरा था, इस फिल्म में उन्होंने 4 गाने गाए थे. शानदार गायिकी के लिए उन्होंने अपने नाम कई सारे अवॉर्ड भी किए हैं.सुमन कल्याणपुर ने हिंदी, मराठी, असमिया, गुजराती, कन्नड़, मैथिली, भोजपुरी, राजस्थानी, बंगाली, ओडिया और पंजाबी जैसे और भी भाषाओं में अपनी आवाज का जादू बिखेरा. जानकारी के मुताबिक, उन्होंने हिंदी में 850 से ज्यादा गाने गाए थे. सिंगर के फेमस हिंदी गानों में जिंदगी इम्तेहान लेती है, बहना ने भाई की कलाई में, आजकल तेरे-मेरे प्यार के चर्चे हर ज़ुबान पर, मेरा प्यार भी तू है, ये बहार भी तू है, ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे जैसे और कई गानों का नाम शामिल है.

https://www.youtube.com/watch?v=6sB-DJfsyuA&list=RD6sB-DJfsyuA&start_radio=1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]