Weather Havoc in Uttarakhand Three Dead in Kedarnath Char

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप

देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को मौसम बेहद बिगड़ गया, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेशभर में आपदा जैसी स्थिति की पुष्टि की है। सबसे दर्दनाक खबर रुद्रप्रयाग जिले से आई, जहां केदारनाथ धाम में तीन श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई, इसके बाद चारधाम यात्रा के मार्गों पर यात्रियों को आगे बढ़ने से रोक दिया गया।
30 मई को एक ही दिन में दम तोड़ने वाले श्रद्धालुओं में मध्यप्रदेश के गोपाल मिश्रा (76), गुजरात के नावघंजी लक्ष्मणजी ठाकुर (52) और तेलंगाना के बालागनी बलराजू (49) शामिल हैं। ये सभी केदारनाथ दर्शन के दौरान या बाद में स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण फाटा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान या उससे पहले चल बसे। मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग ने सुबह 10 बजे से यात्रियों को आगे जाने से रोक दिया और सभी को निकटतम सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया।
प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी चिंताजनक खबरें मिली हैं। उत्तरकाशी में नैनीताल की महिला ट्रेकर बबीता पांडे 30 मई को लापता हो गईं, जिनकी तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस और वन विभाग का 17 सदस्यीय दल जुटा है। इसी तरह, बागेश्वर के पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक से वापसी के दौरान नोएडा निवासी ट्रेकर अभिषेक चौहान भी लापता हो गए, जिनकी खोज जारी है। चंपावत में एनएच-111 पर एक युवक लखविंदर सिंह (25) 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से मृत मिला। गंगोत्री यात्रा मार्ग पर भी तीन और यात्रियों की मौत की खबर है, जिनमें महाराष्ट्र के लक्ष्मी दामोदर रामटेकर (67) और दामोदर हिराम रामटेकर (76) की गंगनानी के पास तथा मध्यप्रदेश के हरिमोहन कलाराम (61) की यमुनोत्री पैदल मार्ग पर बम्भूट के पास स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई।
इस बीच, चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या 26 लाख 91 हजार से अधिक पहुंच गई है, जिसमें सिर्फ केदारनाथ में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्री शामिल हैं। हालांकि, इस सीजन में यात्रा से जुड़े कुल 138 मामलों में मृत्यु या लापता होने की सूचना है, जो चिंता का विषय है। हालिया आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 125 लोगों की जान गई है और 427 घायल हुए हैं। प्राकृतिक आपदाओं में भी 12 मौतें और 12 घायल होने की सूचना है, जो राज्य में आपदा प्रबंधन की चुनौतियों को उजागर करती है।
मौसम विभाग का अलर्ट 5 जून तक राहत नहीं
भारत मौसम विज्ञान विभाग, अगले 24 घंटों में तापमान में 1 से 3 डिग्री की और गिरावट हो सकती है, हालांकि उसके बाद 3 से 4 दिनों में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। 5 जून तक पर्वतीय इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना बनी हुई है।
=========

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]

BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit: PM मोदी और गुटेरस की अहम मुलाकात, वैश्विक संघर्षों पर हुआ मंथन नई दिल्ली। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने आए संयुक्त राष्ट्र (यूएन) महासचिव एंटोनियो गुटेरस और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठक हुई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया और यूक्रेन […]