RISE Conclave 2025 in Ratlam on June 27

27 जून को रतलाम में राइज कॉन्क्लेव 2025,कॉन्क्लेव से रोजगार युक्त-निवेश युक्त राज्य बनाने में मदद मिलेगी

27 जून को रतलाम में राइज कॉन्क्लेव 2025, कॉन्क्लेव से रोजगार युक्त-निवेश युक्त राज्य बनाने में मदद मिलेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निवेश, उद्यमिता और कौशल विकास का नया अध्याय होगा प्रारंभ

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में निवेश, उद्योग और युवा कौशल विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। रतलाम में 27 जून को रीज़नल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉइमेंट श्सपि राईज कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन होगा। कॉन्क्लेव में औद्योगिक विकास, एमएसएमई के लिए नीति संवाद, प्रमुख निवेशकों से चर्चा और रोजगार सृजन की रणनीतियों पर गहन विमर्श होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में राइज कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश को “रोजगार युक्त, निवेश युक्त” राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सबित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजन के अनुरूप यह कॉन्क्लेव युवाओं को स्वरोजगार एवं कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाने, क्षेत्रीय निवेश आकर्षित करने और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करेगा। कॉन्क्लेव में निवेश से जुड़े अहम एमओयू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चयनित लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे। औद्योगिक नीति कौशल विकास विषय पर कई सत्र आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में ‘एमएसएमई प्रदर्शन में तेजी’, ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘थीमैटिक इनवेस्टमेंट पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में राज्य की रोजगार योजनाओं में लाभान्वित हुए हितग्राहियों की प्रेरणादायक कहानियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को ऋण सहायता, ऑफर लेटर वितरण करेंगे। कान्क्लेव में ओएनडीसी और एनपीसीआई के साथ एमओयू एक्सचेंज और स्वरोजगार की सफलताओं पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया जायेगा। कॉन्क्लेव में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप भी शामिल होंगे।
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और राज्य में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं पर अपने अनुभव साझा करेंगे। औद्योगिक नीति एवम निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह कॉन्क्लेव के उद्देश्यों और निवेश अवसरों की जानकारी देंगे।
कॉन्क्लेव में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और एमएसएमई विभाग के थीमैटिक सत्रों का आयोजन होगा, जिसमें नीति निर्धारकों, उद्योग प्रतिनिधियों, प्रशिक्षण प्रदाताओं और स्टार्टअप्स के बीच संवाद स्थापित होगा। ‘युवा संगम’, ओडीओपी/जीआई उत्पादों के लिए विशेष पवेलियन, एमएसएमई सेक्टर के नवाचारों की प्रदर्शनी, और स्वरोजगार आधारित स्टॉल्स कॉन्क्लेव की मुख्य विशेषताएं रहेंगी।

×
Date : 21 June 2025 Posted By : EDITOR
27 जून को रतलाम में राइज कॉन्क्लेव 2025,कॉन्क्लेव से रोजगार युक्त-निवेश युक्त राज्य बनाने में मदद मिलेगी
News Image

27 जून को रतलाम में राइज कॉन्क्लेव 2025, कॉन्क्लेव से रोजगार युक्त-निवेश युक्त राज्य बनाने में मदद मिलेगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में निवेश, उद्यमिता और कौशल विकास का नया अध्याय होगा प्रारंभ

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में निवेश, उद्योग और युवा कौशल विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में एक अभिनव पहल की जा रही है। रतलाम में 27 जून को रीज़नल इंडस्ट्री, स्किल एंड इम्प्लॉइमेंट श्सपि राईज कॉन्क्लेव-2025 का आयोजन होगा। कॉन्क्लेव में औद्योगिक विकास, एमएसएमई के लिए नीति संवाद, प्रमुख निवेशकों से चर्चा और रोजगार सृजन की रणनीतियों पर गहन विमर्श होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के दूरदर्शी नेतृत्व में राइज कॉन्क्लेव मध्यप्रदेश को “रोजगार युक्त, निवेश युक्त” राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर सबित होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के विजन के अनुरूप यह कॉन्क्लेव युवाओं को स्वरोजगार एवं कौशल विकास के जरिए आत्मनिर्भर बनाने, क्षेत्रीय निवेश आकर्षित करने और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को साकार करेगा। कॉन्क्लेव में निवेश से जुड़े अहम एमओयू होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चयनित लाभार्थियों से सीधा संवाद भी करेंगे। औद्योगिक नीति कौशल विकास विषय पर कई सत्र आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग में 'एमएसएमई प्रदर्शन में तेजी', 'ईज ऑफ डूइंग बिजनेस' और ‘थीमैटिक इनवेस्टमेंट पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में राज्य की रोजगार योजनाओं में लाभान्वित हुए हितग्राहियों की प्रेरणादायक कहानियों को प्रदर्शित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विभिन्न योजनाओं से जुड़े लाभार्थियों को ऋण सहायता, ऑफर लेटर वितरण करेंगे। कान्क्लेव में ओएनडीसी और एनपीसीआई के साथ एमओयू एक्सचेंज और स्वरोजगार की सफलताओं पर आधारित पुस्तिका का विमोचन भी किया जायेगा। कॉन्क्लेव में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप भी शामिल होंगे।
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे और उद्योगपति मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों और राज्य में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं पर अपने अनुभव साझा करेंगे। औद्योगिक नीति एवम निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह कॉन्क्लेव के उद्देश्यों और निवेश अवसरों की जानकारी देंगे।
कॉन्क्लेव में तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग और एमएसएमई विभाग के थीमैटिक सत्रों का आयोजन होगा, जिसमें नीति निर्धारकों, उद्योग प्रतिनिधियों, प्रशिक्षण प्रदाताओं और स्टार्टअप्स के बीच संवाद स्थापित होगा। 'युवा संगम', ओडीओपी/जीआई उत्पादों के लिए विशेष पवेलियन, एमएसएमई सेक्टर के नवाचारों की प्रदर्शनी, और स्वरोजगार आधारित स्टॉल्स कॉन्क्लेव की मुख्य विशेषताएं रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]