Simhastha 2028 Five crore devotees will take bath at Kshipra

Simhastha 2028: क्षिप्रा घाटों पर एक दिन में पांच करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे : CM डॉ. यादव

सिंहस्थ : 2028 होगा ऐतिहासिक:  क्षिप्रा घाटों पर एक दिन में पांच करोड़ श्रद्धालु स्नान कर सकेंगे : CM डॉ. यादव

घाटों की ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी जिससे 24 घंटे में पांच करोड़ श्रद्धालु पुण्य स्नान का लाभ ले सकेंगे

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ: 2028 में श्रद्धालुओं को विकसित और विस्तारित घाटों की ऐसी सुविधा उपलब्ध होगी जिससे 24 घंटे में पांच करोड़ श्रद्धालु पुण्य स्नान का लाभ ले सकेंगे। क्षिप्रा के दोनों ओर लगभग 30किलोमीटर की लम्बाई में विकसित घाटों पर सुविधाजनक ढंग से स्नान संभव होगा। यह सिंहस्थ ऐतिहासिक सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश जल संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर देश के लिए उदाहरण बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने शुक्रवार को भारत भवन में छह दिवसीय सदानीरा समागम का शुभारंभ करते हुए यह बात कही।


मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि जल संचयन और जल संरक्षण की आदिकाल से परम्परा रही है। मनुष्य भोजन के बिना रह सकता है लेकिन जल के बिना अधिक दिन जीवित नहीं रह सकता। भारतीय परम्परा में जीवन के अंत में भी गंगा जल आवश्यक माना गया है। जल आक्सीजन भी प्रदान करता है। मध्यप्रदेश सरकार ने 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से नागरिकों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक बनाने का अभियान संचालित किया। प्रदेश के नगर-नगर और गांव-गांव में जल स्रोतों को शुद्ध और उपयोगी बनाने का कार्य चल रहा है। अनेक पोखर, जलाशय और बावड़ियों को पुनर्जीवन भी प्राप्त हुआ है। इस अभियान में सरकार और समाज ने संयुक्त रूप से कार्य करके दिखाया है। देश में जल संरक्षण के कार्य में श्रेष्ठ परिणाम लाने वाले जिलों की सूची तैयार की गई तो भारत सरकार के मापदंडों के आधार पर मध्यप्रदेश का खण्डवा जिला प्रथम स्थान पर रहा। मध्यप्रदेश के अन्य जिलों में भी इसी तरह पानी के संरक्षण के कार्य किए जा रहे हैं। सदानीरा समागम में 6 दिन तक निरंतर विविध गतिविधियाँ होंगी, जिनमें जल एकाग्र डाकयू ड्रामा, फिल्में, गायन, नदीनामा के अंतर्गत काव्यपाठ, नृत्य नाटिका आदि शामिल रहेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश से ढाई सौ से अधिक नदियों का उद्गम और प्रवाह होता है। यहां तक कि पुण्य सलिला गंगा जी को जल संपन्न बनाने में मध्यप्रदेश के अमरकंटक से निकली सोन नदी का भी योगदान है। बेतवा भी यमुना में जाकर समाहित होती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सदानीरा समागम के स्वरूप की सराहना की। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन श्री शिवशेखर शुक्ला ने सदानीरा समागम में छह दिन तक होने वाली गतिविधियों को विवरण दिया। वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्री श्रीराम तिवारी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री विनय उपाध्याय ने किया।
पुस्तकों का विमोचन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष डाक्यूमेंट्री सीरीज और ग्रंथ सदानीरा, “पृथ्वी पानी का देश’’ काव्य संग्रह और “प्राचीन जल संग्रहण परम्परा पर केंद्रित पुस्तक जल धारा’’ और पत्रकारिता पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर श्री प्रेम शंकर शुक्ला और डॉ जवाहर कर्नावट भी उपस्थित थे। वीर भारत न्याय, संस्कृति विभाग के इस आयोजन में जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, पुरातत्व संचालनालय, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय, रविंद्र नाथ टैगोर विश्वविद्यालय,भारत भवन, मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय एवं भोपाल जिला प्रशासन भी सहयोगी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जवलित कर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत भारत भवन में सदानीरा समागम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सांसद श्री वी.डी. शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चित्र एवं शिल्प प्रदर्शनी का अवलोकन किया। नर्मदा पथ के अनेक स्थानों के चित्रों के छायाकार श्री राजेन्द्र जांगले भी इस मौके पर उपस्थित थे। इस अवसर पर मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक श्री अनिल कोठारी और अभिनेता अन्नू कपूर भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]