Robert Vadra walks to ED office after receiving summons

रॉबर्ट वाड्रा समन मिलने पर पैदल पहुंचे ईडी के दफ्तर

रॉबर्ट वाड्रा समन मिलने पर पैदल पहुंचे ईडी के दफ्तर

-हरियाणा जमीन सौदे में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

नई दिल्ली। मंगलवार सुबह कांग्रेस नेता और सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय में पूछताछ के लिए पैदल चलकर ही पहुंच गए। वाड्रा को हरियाणा के शिखोपुर में जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए दूसरा समन भेजा गया था। इससे पहले 8 अप्रैल को उन्हें पहला समन भेजा गया था, लेकिन वे उस पर पेश नहीं हो पाए थे।
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. मंगलवार को सुबह 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें हरियाणा के शिखोपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दूसरा समन भेजा। वाड्रा ने सभी को हैरान करते हुए समन मिलने पर अपने घर से ईडी दफ्तर तक पैदल चलकर पहुंच गए। यहां पैदल ईडी के दफ्तर पहुंचने से पहले वाड्रा ने कहा, कि ‘मुझे कुछ भी छिपाने की क्या जरूरत है, यह तय है कि मैं जब भी आमजनता की आवाज़ उठाऊंगा, ये लोग मुझे दबाने की हर संभव कोशिश करेंगे, लेकिन इन सब से डरने वाला नहीं हूं।’
वाड्रा के इस कदम को जहां लोग साहसिक बता रहे हैं वहीं उनकी संभावित राजनीतिक एंट्री से भी जोड़कर देख रहे हैं। यहां बताते चलें कि यह मामला स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी नाम की वाड्रा से जुड़ी कंपनी से संबंधित है, जिसके माध्यम से कथित तौर पर विवादित जमीन सौदे किए गए थे। ईडी का आरोप है कि इस सौदे में गैरकानूनी लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग की संभावनाएं हैं, जिन्हें लेकर जांच की जा रही है।
क्या है मामला?
ईडी के अनुसार, वाड्रा की कंपनी ने हरियाणा में ज़मीन खरीदी और बेची, जिनमें वित्तीय अनियमितताओं के संकेत मिले हैं। जांच एजेंसी इन सौदों में हुई पैसों की आवाजाही और स्रोतों की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि कुछ दस्तावेज़ और वित्तीय लेन-देन स्पष्ट नहीं हैं, जिन पर वाड्रा से जवाब मांगा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किल्लत से जूझ रहे देश को मिलेगी संजीवनी, ईरान ने भारतीय एलपीजी जहाजों को दिया रास्ता नई दिल्ली। भारत में गहराते रसोई गैस संकट के बीच एक बड़ी और राहत भरी कूटनीतिक जीत सामने आई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बीच हुई उच्च स्तरीय बातचीत […]

सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱सोनम वांगचुक पर लगा एनएसए हटाया, केंद्र ने तत्काल खत्म की हिरासत लद्दाख में जारी गतिरोध खत्म करने की दिशा में उठाया कदम नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगाया गया नेशनल सिक्यूरिटी एक्ट (एनएसए) हटाने का फैसला लिया है। गृह […]