सलमान खान और पिता सलीम को मिला धमकी भरा खत - Update Now News

सलमान खान और पिता सलीम को मिला धमकी भरा खत

 

मुंबई पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ दर्ज की FIR

Mumbai: सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को रविवार (5 जून) को एक धमकी भरा खत मिला है। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज भी कर ली है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। खबरों के मुताबिक, धमकी भरा यह लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला, जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेटर में सलमान और सलीम खान को धमकी दी गई है कि उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर दिया जाएगा। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। दरअसल, मूसेवाला की हत्या में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम आया था, उसी ने सलमान को 2008 में जान से मारने की धमकी दी थी। मुंबई पुलिस ने इसी के मद्देनजर सलमान की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया था। अब सलमान के साथ उनके प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तो रहेंगे ही, साथ ही मुंबई पुलिस के कुछ सिपाही भी रहेंगे। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया- ‘हमने सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाई है। पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए उनके अपार्टमेंट के आसपास मौजूद रहेगी कि कोई भी गिरोह कोई हरकत न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

AMEENAA HISTORIC 100-WEEK THEATRICAL MILESTONEA LANDMARK IN CONTEMPORARY CINEMA

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱AMEENAA HISTORIC 100-WEEK THEATRICAL MILESTONEA LANDMARK IN CONTEMPORARY CINEMA Mumbai: In a time when theatrical runs are increasingly brief and digital platforms dominate global entertainment, the endurance of a film in cinemas has become a rare achievement. Many films today open with considerable spectacle but disappear from theatres within weeks. […]