सैमसंग लाई एआई वॉश और मशीन लर्निंग वाली 2022 की अपनी एआई-इनेबल्ड  - Update Now News

सैमसंग लाई एआई वॉश और मशीन लर्निंग वाली 2022 की अपनी एआई-इनेबल्ड 

 

Mumbai– भारत के सबसे बड़े और सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग ने आज आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) वाली दुभाषी एआई इकोबबल™ फुली ऑटोमैटिक फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन की अपनी 2022 की रेंज उतारने की घोषणा की। नए लाइनअप में एकदम नया एआई वॉश फीचर है, जिससे बिना मेहनत धुलाई की जा सकती है। साथ ही इसमें 12 किलो तक क्षमता वाले बड़े मॉडल हैं क्योंकि उपभोक्ता बड़ी वॉशिंग मशीनें पसंद करने लगे हैं।

नई रेंज 10 मई, 2022 से सभी रिटेल पार्टनरों के पास, सैमसंग के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर सैमसंग शॉप, एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगी।

इस पेशकश के साथ ही सैमसंग ने सीमित अवधि का ‘द बिग लॉन्ड्री ऑफर’ भी शुरू किया है, जिसमें उपभोक्ताओं को 7 किलो, 8 किलो और 9 किलो क्षमता वाली सैमसंग एआई इकोबबल™ वॉशिंग मशीन 25 प्रतिशत तक छूट के साथ पाने का शानदार मौका मिल रहा है। उपभोक्ताओं को 8 और 9 किलो के मॉडलों पर 17.5 प्रतिशत और 7 किलो के मॉडलों पर 12.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। यह ऑफर 10 जून, 2022 तक रिटेल स्टोरों पर चलता रहेगा।

2022 वॉशिंग मशीन लाइन-अप में 40 मॉडल हैं और एआई वॉश, एयर वॉश टेक्नोलॉजी और सुपर स्पीड साइकल जैसे इंटेलिजेंट फीचर हैं, जो उपभोक्ताओं के कपड़े धोने के अनुभव को बहुत बेहतर बना देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही इलेक्ट्रिक बाइक्स

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱युवाओं में तेजी से लोकप्रिय हो रही इलेक्ट्रिक बाइक्स नई दिल्ली । पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतें और पर्यावरण को लेकर जागरूकता युवाओं को तेजी से इलेक्ट्रिक बाइक्स की ओर खींच रही है। आधुनिक ई-बाइक्स आकर्षक डिजाइन, प्रभावशाली परफॉर्मेंस और एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ आती हैं, जो रोज़ाना कॉलेज और […]