एअर इंडिया को मिला नया CEO: विल्सन संभालेंगे एअर इंडिया की जिम्मेदारी - Update Now News

एअर इंडिया को मिला नया CEO: विल्सन संभालेंगे एअर इंडिया की जिम्मेदारी

 

Mumbai: टाटा संस ने कैंपबेल विल्सन को एअर इंडिया का नया MD और CEO बनाया है। एअर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने इस नियुक्ति पर कहा, ‘एअर इंडिया में कैंपबेल का स्वागत करते हुए मुझे खुशी हो रही है। वह इंडस्ट्री के दिग्गज हैं। एअर इंडिया को अनुभव से फायदा मिलेगा। मैं वर्ल्ड क्लास एयरलाइन बनाने में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। 50 साल के विल्सन के पास एविएशन इंडस्ट्री का 26 साल का अनुभव है। इसमें फुल सर्विस और लो-कॉस्ट दोनों एयरलाइन्स शामिल है। उन्होंने सिंगापुर एयरलाइंस (SIA) ग्रुप के लिए जापान, कनाडा और हॉन्गकॉन्ग जैसे देशों में 15 से अधिक वर्षों तक काम किया है। यहां हम आपको ये भी बता दें कि टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन विस्तारा में SIA भी पार्टनर है। कैंपबेल विल्सन ने कहा, ‘आईकॉनिक एअर इंडिया का नेतृत्व करने और टाटा ग्रुप का हिस्सा बनने के लिए चुना जाना एक सम्मान की बात है। एअर इंडिया दुनिया की बेस्ट एयरलाइन्स में से एक बनने की रोमांचक यात्रा पर है। मैं उस महत्वाकांक्षा को साकार करने के मिशन में एअर इंडिया और टाटा के सहयोगियों के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ जारी की नई मोटर इंश्योरेंस फिल्म

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’: एसबीआई जनरल इंश्योरेंस ने पंकज त्रिपाठी के साथ जारी की नई मोटर इंश्योरेंस फिल्म ‘चुनिए भरोसा, अपनों सा’ अभियान के तहत यह फिल्म रोजमर्रा के फैसलों में भरोसे की अहमियत को दर्शाती है और ग्राहकों को ऐसे मोटर इंश्योरेंस पार्टनर को चुनने के लिए प्रेरित करती […]

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]