Samsung ने स्मार्टफ़ोन, टैबलेट के लिए शुरू की पिक-अप और ड्रॉप सेवा - Update Now News

Samsung ने स्मार्टफ़ोन, टैबलेट के लिए शुरू की पिक-अप और ड्रॉप सेवा

 

अब घर से बाहर निकले बिना करवाएं अपने मोबाइल डिवाइस की सर्विस

यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है; यह सर्विस देश भर के 46 शहरों में शुरू की गई है

Mumbai: – भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, ने आज देश में अपनी कॉन्टेक्टलैस सेवाओं के तहत मोबाइल डिवाइस के लिए नई पिक-अप एवं ड्रॉप सेवा की शुरुआत की है। सैमसंग सर्विस सेंटर्स पर जाने वाले ग्राहक अपने मोबाइल डिवाइस को घर पर डिलिवर करवाने के लिए ड्रॉप ओन्ली सिर्विस का विकल्प चुन सकते हैं। यह सुविधा सुनिश्चित करेगी कि सैमसंग स्मार्टफोन और टैबलेट ग्राहकों को अपने डिवाइस की सर्विस कराने के लिए घर की सुरक्षा और सुकून को छोड़कर बाहर न निकलना पड़े।

मोबाइल डिवाइस के लिए यह पिक-अप एवं ड्रॉप सेवा 46 शहरों में शुरू की गई है, इसमें दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, बैंगलौर, अहमदाबाद, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, आगरा, लखनउ, वाराणसी, देहरादून, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, दुर्गापुर, रांची, ठाणे, औरंगाबाद, कोल्हापुर, नागपुर, सूरत, वडोदरा, भोपाल, इंदौर, रायपुर, राजकोट, जबलपुर, कोयंबटूर, मदुरई, कोच्चि, कालिकट, तिरुपति, हुबली, हैदराबाद, विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम शामिल हैं। यह सेवा इन शहरों के नगरपालिका क्षेत्र की सीमा के भीतर आने वाले नॉन कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थि​त क्षेत्रों के प्रदान की जाएगी। यहां कफ्र्यू नियमों का पालन किया जाएगा।

ग्राहक अपने गैलेक्सी A, गैलेक्सी M, गैलेक्सी S, गैलेक्सी F, गैलेक्सी नोट और गैलेक्सी फोल्ड सीरीज के स्मार्टफोन के साथ-साथ टैबलेट की सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ग्राहकों के घरों से डिवाइस के पिक-अप और ड्रॉप में शामिल कर्मचारी सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

मोबाइल डिवाइस के रिपेयर के लिए पिक एंड ड्रॉप और ड्रॉप ओन्ली सर्विस का लाभ क्रमशः 199 रुपये और 99 रुपये के किफायती सुविधा शुल्क के साथ लिया जा सकता है। उपभोक्ता विभिन्न डिजिटल भुगतान विकल्पों के माध्यम से इस सर्विस के लिए भुगतान कर सकते हैं।

सैमसंग इंडिया की कस्टमर सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट सुनील कटीन्हा ने कहा “सैमसंग में, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राहकों की भलाई है और हम उन्हें एवं उनके परिवारों को सुविधा प्रदान करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मुश्किल वक्त में नई पिक-अप एवं ड्रॉप तथा ओन्ली ड्रॉप सर्विस ग्राहकों को अपने घर से बाहर निकले बिना मोबाइल डिवाइस की सर्विस करवाने की सुविधा प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि हमारे विस्तृत सर्विस नेटवर्क और कई कॉन्टेक्टलैस सर्विस विकल्प हमारे ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करते हुए हमसे जुड़े रहने में मदद करेंगे। हम आशा करते हैं कि ग्राहक घर में रहते हुए एवं सुरक्षित रूप से पिक-अप एवं ड्रॉप सेवा का उपयोग करेंगे।”

सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए कई कॉन्टेक्टलैस विकल्प प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपने घर से बाहर निकले बिना अपनी समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलती है। ग्राहक व्हाट्सएप, रिमोट सपोर्ट, लाइव चैट, कॉल सेंटर के माध्यम से तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं या फिर सैमसंग वेबसाइट और यूट्यूब पर डू-इट-योर सेल्फ वीडियो का विकल्प चुन सकते हैं।

कॉन्टेक्टलैस सेवाएं

· व्हाट्सएप सपोर्ट: ग्राहक सैमसंग के व्हाट्सएप सपोर्ट नंबर 1800-5-सैमसंग (1800-5-7267864) पर एक मैसेज भेजकर सर्विस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर, वे तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, सर्विस सेंटर्स की लोकेशन, रिपेयर की स्थिति, नए ऑफ़र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही हाल ही में खरीदे गए सैमसंग प्रोडक्ट्स के डेमो और इंस्टॉलेशन के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह सेवा 24×7 उपलब्ध है।

· रिमोट सपोर्ट: सैमसंग कॉल सेंटर एजेंट ग्राहक के गैलेक्सी स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर इंटरनेट के माध्यम से दूर बैठे ही सहायता प्रदान कर सकते हैं। ये कॉल सेंटर एजेंट तुरंत समाधान प्रदान करने के लिए ऑनलाइन ही समस्या का पता लगा सकते हैं।

· लाइव चैट: ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट www.samsung.com/in/support की मदद से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यहां प्रशिक्षित एजेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैट बॉट बिना किसी देरी के किसी भी सवाल के बारे में तत्काल और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं।

· कॉल सेंटर के माध्यम से तकनीकी सहायता: कॉल सेंटर के एक्सपर्ट एक्जिक्यूटिव कॉल पर ही तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। ग्राहक इन तकनीकी सलाह का पालन कर खराबी को ठीक कर सकते हैं।

· सैमसंग वेबसाइट और यूट्यूब पर वीडियो टिप्स: ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट और यूट्यूब पर उपयोगी प्रोडक्ट केयर टिप्स और डू-इट-योर सेल्फ से जुड़े वीडियो देख सकते हैं। इन वीडियो में साधारण समस्याओं का समाधान प्रदान किया जाता है।

· सैमसंग मेंबर्स ऐप: ‘सैमसंग मेंबर्स’ के दस मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। यह यूजर्स को लाइव चैट, सर्विस के लिए रिक्वेस्ट करने, रिपेयर की प्रगति को जानने, रिमोट सपोर्ट प्राप्त करने और फोन डायग्नोस्टिक्स प्राप्त करने का विकल्प प्रदान करता है। ग्राहक सेल्फ हेल्प और प्रोडक्ट फीचर्स को समझने के लिए ‘कम्युनिटी’ सेक्शन पर अन्य सैमसंग फैन्स के साथ भी जुड़ सकते हैं।

 

×
Date : 22 April 2021 Posted By : EDITOR
Samsung ने स्मार्टफ़ोन, टैबलेट के लिए शुरू की पिक-अप और ड्रॉप सेवा
News Image

 

अब घर से बाहर निकले बिना करवाएं अपने मोबाइल डिवाइस की सर्विस

यह कदम ग्राहकों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है; यह सर्विस देश भर के 46 शहरों में शुरू की गई है

Mumbai: - भारत के सबसे भरोसेमंद कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और स्मार्टफोन ब्रांड सैमसंग, ने आज देश में अपनी कॉन्टेक्टलैस सेवाओं के तहत मोबाइल डिवाइस के लिए नई पिक-अप एवं ड्रॉप सेवा की शुरुआत की है। सैमसंग सर्विस सेंटर्स पर जाने वाले ग्राहक अपने मोबाइल डिवाइस को घर पर डिलिवर करवाने के लिए ड्रॉप ओन्ली सिर्विस का विकल्प चुन सकते हैं। यह सुविधा सुनिश्चित करेगी कि सैमसंग स्मार्टफोन और टैबलेट ग्राहकों को अपने डिवाइस की सर्विस कराने के लिए घर की सुरक्षा और सुकून को छोड़कर बाहर न निकलना पड़े।

मोबाइल डिवाइस के लिए यह पिक-अप एवं ड्रॉप सेवा 46 शहरों में शुरू की गई है, इसमें दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे, बैंगलौर, अहमदाबाद, गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा, चंडीगढ़, लुधियाना, जालंधर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, आगरा, लखनउ, वाराणसी, देहरादून, गुवाहाटी, भुवनेश्वर, पटना, दुर्गापुर, रांची, ठाणे, औरंगाबाद, कोल्हापुर, नागपुर, सूरत, वडोदरा, भोपाल, इंदौर, रायपुर, राजकोट, जबलपुर, कोयंबटूर, मदुरई, कोच्चि, कालिकट, तिरुपति, हुबली, हैदराबाद, विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम शामिल हैं। यह सेवा इन शहरों के नगरपालिका क्षेत्र की सीमा के भीतर आने वाले नॉन कंटेनमेंट जोन के बाहर स्थि​त क्षेत्रों के प्रदान की जाएगी। यहां कफ्र्यू नियमों का पालन किया जाएगा।

ग्राहक अपने गैलेक्सी A, गैलेक्सी M, गैलेक्सी S, गैलेक्सी F, गैलेक्सी नोट और गैलेक्सी फोल्ड सीरीज के स्मार्टफोन के साथ-साथ टैबलेट की सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ग्राहकों के घरों से डिवाइस के पिक-अप और ड्रॉप में शामिल कर्मचारी सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करेंगे।

मोबाइल डिवाइस के रिपेयर के लिए पिक एंड ड्रॉप और ड्रॉप ओन्ली सर्विस का लाभ क्रमशः 199 रुपये और 99 रुपये के किफायती सुविधा शुल्क के साथ लिया जा सकता है। उपभोक्ता विभिन्न डिजिटल भुगतान विकल्पों के माध्यम से इस सर्विस के लिए भुगतान कर सकते हैं।

सैमसंग इंडिया की कस्टमर सर्विस के वाइस प्रेसिडेंट सुनील कटीन्हा ने कहा “सैमसंग में, हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता ग्राहकों की भलाई है और हम उन्हें एवं उनके परिवारों को सुविधा प्रदान करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस मुश्किल वक्त में नई पिक-अप एवं ड्रॉप तथा ओन्ली ड्रॉप सर्विस ग्राहकों को अपने घर से बाहर निकले बिना मोबाइल डिवाइस की सर्विस करवाने की सुविधा प्रदान करेगी। हमें विश्वास है कि हमारे विस्तृत सर्विस नेटवर्क और कई कॉन्टेक्टलैस सर्विस विकल्प हमारे ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करते हुए हमसे जुड़े रहने में मदद करेंगे। हम आशा करते हैं कि ग्राहक घर में रहते हुए एवं सुरक्षित रूप से पिक-अप एवं ड्रॉप सेवा का उपयोग करेंगे।”

सैमसंग अपने ग्राहकों के लिए कई कॉन्टेक्टलैस विकल्प प्रदान करता है, जिससे उन्हें अपने घर से बाहर निकले बिना अपनी समस्याओं को सुलझाने में मदद मिलती है। ग्राहक व्हाट्सएप, रिमोट सपोर्ट, लाइव चैट, कॉल सेंटर के माध्यम से तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं या फिर सैमसंग वेबसाइट और यूट्यूब पर डू-इट-योर सेल्फ वीडियो का विकल्प चुन सकते हैं।

कॉन्टेक्टलैस सेवाएं

· व्हाट्सएप सपोर्ट: ग्राहक सैमसंग के व्हाट्सएप सपोर्ट नंबर 1800-5-सैमसंग (1800-5-7267864) पर एक मैसेज भेजकर सर्विस के लिए रजिस्टर कर सकते हैं। व्हाट्सएप पर, वे तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, सर्विस सेंटर्स की लोकेशन, रिपेयर की स्थिति, नए ऑफ़र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही हाल ही में खरीदे गए सैमसंग प्रोडक्ट्स के डेमो और इंस्टॉलेशन के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह सेवा 24x7 उपलब्ध है।

· रिमोट सपोर्ट: सैमसंग कॉल सेंटर एजेंट ग्राहक के गैलेक्सी स्मार्टफोन या स्मार्ट टीवी पर इंटरनेट के माध्यम से दूर बैठे ही सहायता प्रदान कर सकते हैं। ये कॉल सेंटर एजेंट तुरंत समाधान प्रदान करने के लिए ऑनलाइन ही समस्या का पता लगा सकते हैं।

· लाइव चैट: ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट www.samsung.com/in/support की मदद से तुरंत सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यहां प्रशिक्षित एजेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित चैट बॉट बिना किसी देरी के किसी भी सवाल के बारे में तत्काल और सटीक जानकारी प्रदान करते हैं।

· कॉल सेंटर के माध्यम से तकनीकी सहायता: कॉल सेंटर के एक्सपर्ट एक्जिक्यूटिव कॉल पर ही तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं। ग्राहक इन तकनीकी सलाह का पालन कर खराबी को ठीक कर सकते हैं।

· सैमसंग वेबसाइट और यूट्यूब पर वीडियो टिप्स: ग्राहक सैमसंग की वेबसाइट और यूट्यूब पर उपयोगी प्रोडक्ट केयर टिप्स और डू-इट-योर सेल्फ से जुड़े वीडियो देख सकते हैं। इन वीडियो में साधारण समस्याओं का समाधान प्रदान किया जाता है।

· सैमसंग मेंबर्स ऐप: ‘सैमसंग मेंबर्स’ के दस मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। यह यूजर्स को लाइव चैट, सर्विस के लिए रिक्वेस्ट करने, रिपेयर की प्रगति को जानने, रिमोट सपोर्ट प्राप्त करने और फोन डायग्नोस्टिक्स प्राप्त करने का विकल्प प्रदान करता है। ग्राहक सेल्फ हेल्प और प्रोडक्ट फीचर्स को समझने के लिए ‘कम्युनिटी’ सेक्शन पर अन्य सैमसंग फैन्स के साथ भी जुड़ सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल डिजिटल टीवी ने सोनी विज़ा के लॉन्च के साथ अपने तमिल मनोरंजन पोर्टफोलियो का किया विस्तार Mumbai: इस त्यौहार के माहौल में, जब परिवार एक साथ मिल कर खुशियां मानते हैं, एयरटेल तमिल दर्शकों को मनोरंजन के अधिक विकल्प प्रदान कर रहा है। एयरटेल डिजिटल टीवी ग्राहक, अब नया तमिल […]

नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक

📰 Generate e-Paper Clip नई रेनो डस्टर के साथ भारत आई रेनो की रिवोल्‍यूशनरी स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड E-Tech तकनीक डस्टर के जरिए भारतीय ग्राहकों तक पहुंचेंगे फॉर्मूला 1 से निकले इनोवेशन, इलेक्ट्रिक मोड को प्राथमिकता देने वाली ड्राइविंग और अपनी कैटेगरी में सबसे बेहतर माइलेज इसके स्‍ट्रॉन्‍ग-हाइब्रिड पावरट्रेन में 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, 2 इलेक्ट्रिक मोटर […]