Sanjay Mishra Neena Gupta Films Vadh 2 shooting completed

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर लव फिल्म्स की ‘वध 2’ की शूटिंग हुई पूरी!

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर लव फिल्म्स की ‘वध 2’ की शूटिंग हुई पूरी!

लव फिल्म्स की ‘वध 2’ की शूटिंग हुई खत्म, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिर नजर आएगी जबरदस्त जोड़ी!

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने पूरी की ‘वध 2’ की शूटिंग, लव फिल्म्स की अगली पेशकश जल्द होगी रिलीज!

Mumbai: 2022 में आई थ्रिलर फिल्म वध की अगली कड़ी वध 2 की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी। ये फिल्म वध की स्पिरिचुअल सीक्वल है, जो उस एहसास और गहराई को आगे बढ़ा रही है जिसने पहली फिल्म को लोगों के दिलों से जोड़ दिया था। वध 2 में भी वही इमोशनल और नैतिक उलझनें देखने को मिलेंगी जो पहले पार्ट की पहचान थीं। लेकिन इस बार कहानी में कुछ नए रहस्य होंगे, जो एक बार फिर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देंगे। वध 2 का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।
वध 2 की शूटिंग पूरी होने पर अपने जज़्बात ज़ाहिर करते हुए संजय मिश्रा कहते हैं, “वध सिर्फ़ एक फिल्म नहीं थी, वो एक ऐसा सिनेमा अनुभव था जो हमारे साथ-साथ दर्शकों के दिल में भी उतर गया। अब जब वो एक फ्रैंचाइज़ी बन रही है, तो ये एक साथ विनम्रता और उत्साह से भर देने वाला है। जसपाल के निर्देशन में एक बार फिर काम करना वाकई प्रेरणादायक रहा, उनकी सोच हर सीन को एक गहराई दे देती है।
नीना गुप्ता ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,
“ऐसी कहानियां बहुत कम मिलती हैं जिनकी अपनी एक अलग आवाज़ होती है। जसपाल [सिंह संधू] के पास सच्चाई और तनाव को पकड़ने की जो नजर है, वो उन्हें एक बेहतरीन कहानीकार बनाती है। मुझे गर्व है कि मैं एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनी हूं और दर्शकों को वध 2 में हमारे द्वारा रची गई दुनिया दिखाने का बेसब्री से इंतज़ार है।”
निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा,”वध 2 उसी आत्मा से जुड़ी है, लेकिन इस बार हम इंसानी रिश्तों और भावनाओं को और गहराई से टटोल रहे हैं। संजय जी और नीना जी के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए एक तोहफे जैसा है। मैं लव फिल्म्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस विज़न पर भरोसा किया और पूरे दिल से इसका साथ दिया। अब बस इंतज़ार है उस पल का जब दर्शक हमारी इस दुनिया का हिस्सा बनेंगे।”वध 2 साल 2025 में रिलीज़ होगी। इस साल की शुरुआत में वध 2 की टीम ने प्रयागराज में आयोजित शुभ महाकुंभ में संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर अपनी फिल्म के लिए ईश्वर का आशीर्वाद लिया था।

×
Date : 18 April 2025 Posted By : EDITOR
संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर लव फिल्म्स की ‘वध 2’ की शूटिंग हुई पूरी!
News Image

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर लव फिल्म्स की 'वध 2' की शूटिंग हुई पूरी!

लव फिल्म्स की 'वध 2' की शूटिंग हुई खत्म, संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिर नजर आएगी जबरदस्त जोड़ी!

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता ने पूरी की 'वध 2' की शूटिंग, लव फिल्म्स की अगली पेशकश जल्द होगी रिलीज!

Mumbai: 2022 में आई थ्रिलर फिल्म वध की अगली कड़ी वध 2 की शूटिंग अब पूरी हो चुकी है। एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार जोड़ी इस फिल्म में नजर आएगी। ये फिल्म वध की स्पिरिचुअल सीक्वल है, जो उस एहसास और गहराई को आगे बढ़ा रही है जिसने पहली फिल्म को लोगों के दिलों से जोड़ दिया था। वध 2 में भी वही इमोशनल और नैतिक उलझनें देखने को मिलेंगी जो पहले पार्ट की पहचान थीं। लेकिन इस बार कहानी में कुछ नए रहस्य होंगे, जो एक बार फिर दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देंगे। वध 2 का निर्देशन जसपाल सिंह संधू ने किया है और इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग के प्रोडक्शन हाउस लव फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है।
वध 2 की शूटिंग पूरी होने पर अपने जज़्बात ज़ाहिर करते हुए संजय मिश्रा कहते हैं, “वध सिर्फ़ एक फिल्म नहीं थी, वो एक ऐसा सिनेमा अनुभव था जो हमारे साथ-साथ दर्शकों के दिल में भी उतर गया। अब जब वो एक फ्रैंचाइज़ी बन रही है, तो ये एक साथ विनम्रता और उत्साह से भर देने वाला है। जसपाल के निर्देशन में एक बार फिर काम करना वाकई प्रेरणादायक रहा, उनकी सोच हर सीन को एक गहराई दे देती है।
नीना गुप्ता ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,
“ऐसी कहानियां बहुत कम मिलती हैं जिनकी अपनी एक अलग आवाज़ होती है। जसपाल [सिंह संधू] के पास सच्चाई और तनाव को पकड़ने की जो नजर है, वो उन्हें एक बेहतरीन कहानीकार बनाती है। मुझे गर्व है कि मैं एक बार फिर इस सफर का हिस्सा बनी हूं और दर्शकों को वध 2 में हमारे द्वारा रची गई दुनिया दिखाने का बेसब्री से इंतज़ार है।”
निर्देशक जसपाल सिंह संधू ने कहा,"वध 2 उसी आत्मा से जुड़ी है, लेकिन इस बार हम इंसानी रिश्तों और भावनाओं को और गहराई से टटोल रहे हैं। संजय जी और नीना जी के साथ दोबारा काम करना मेरे लिए एक तोहफे जैसा है। मैं लव फिल्म्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस विज़न पर भरोसा किया और पूरे दिल से इसका साथ दिया। अब बस इंतज़ार है उस पल का जब दर्शक हमारी इस दुनिया का हिस्सा बनेंगे।”वध 2 साल 2025 में रिलीज़ होगी। इस साल की शुरुआत में वध 2 की टीम ने प्रयागराज में आयोजित शुभ महाकुंभ में संगम घाट पर आस्था की डुबकी लगाकर अपनी फिल्म के लिए ईश्वर का आशीर्वाद लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]