शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर चला SEBI का शिकंजा , 3 लाख का जुर्माना - Update Now News

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर चला SEBI का शिकंजा , 3 लाख का जुर्माना

 

नई दिल्ली। पोर्नोग्राफी मामले में पुलिस कस्टडी में सजा काट रहे राज कुंद्रा को लेकर एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। वहीं इस मामले में बढ़ती जांच के बाद राज कुंद्रा की पत्नी और मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पर भी शिकंजा कसता जा रहा है। बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में जैसे-जैसे जुड़ी कड़ियां खुल रही है, वैसे-वैसे इस केस में कई लोगों के नाम भी सामने आए हैं। जहां राज कुंद्रा के घर और ऑफिस में क्राइम ब्रांच की टीम छापेमारी कर चुकी है तो वहीं अब SEBI (Securities and Exchange Board of India) ने भी इस मामले में नियमों का उल्लंघन पाया है। ऐसे में सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) ने शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा और उनकी कंपनी वियान इंडस्ट्रीज पर इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के उल्लंघन करने पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। बता दें कि पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। जहां बुधवार को मुंबई की एक अदालत ने जमानत देने से इनकार कर दिया तो वहीं अब सेबी की कार्रवाई ने भी राज कुंद्रा पर सख्ती बरती है। गौरतलब है कि पोर्नोग्राफी मामले में शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ की जा रही है। अब इस मामले में एक और खुलासा करते हुए मुंबई पुलिस ने कुंद्रा ने अश्लील फिल्में बनाने के बिजनेस से होने वाली कमाई का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि अश्लील फिल्मों का निर्माण करने और उनके ऑनलाइन वितरण से पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच राज कुंद्रा ने कम से कम 1.17 करोड़ रुपये कमाए हैं। यानी मात्र चार महीनों में कुंद्रा ने इस धंधे में करोड़ों की कमाई की है। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि कुंद्रा की पत्नी यानी बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को भी पुलिस ने अभी तक इस मामले में क्लीनचिट नहीं दी है। वहीं पुलिस की ओर से जारी की गई रिमांड याचिका में भी कहा गया है कि इस मामले में एक मुल्जिम रायन थापर से पूछताछ की गई जिसमें खुलासा किया गया है कि हॉटशॉट्स एप के जरिए साल 2020 में मात्र चार महीने में 1,17,64,886 रुपये की कमाई की गई है। पुलिस ने कहा कि यह पैसा ‘एप्पल स्टोर’ पर उपलब्ध ऐप के जरिये कमाया गया है, इस मामले में पुलिस ने गूगल से भी जानकारी देने की मांग की है। दावा यह भी किया जा रहा है कि एप्पल स्टोर के मुकाबले गूगल प्ले पर ऐप के ज्यादा उपभोक्ता थे जिसके बाद उसे हटाया गया था। इसलिए कुंद्रा ने और अधिक पैसे कमाए होंगे।
मामले में एक पुलिस अफसर का कहना है कुंद्रा के बैंक खाते और शिल्पा शेट्टी के वियान इंडस्ट्रीज का संयुक्त खाते की भी पड़ताल के दायरे में है। बताया गया हैं इसमे शिल्पा शेट्टी निदेशक थीं। यह कंपनी कथित तौर पर अश्लील फिल्म मामले के केंद्र में है। उन्होंने कहा कि कुंद्रा के कई ऐसे बैंक खाते हैं जिनमें विदेशों से पैसे जमा किए गए थे। बता दें कि राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बताया गया है कि मुंबई उच्च न्यायालय ने उनकी जमानत पर रोक लगा दी है। कुंद्रा के वकील आबाद पोंडा और सुभाष जाधव ने जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसमें कहा गया है कि जांच पूरी हो चुकी है इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाए। इस याचिका पर बाद में सुनवाई होनी बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: अन्नदाताओं को दी जा रही हैं आवश्यक सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव बलराम कृषि महोत्सव छतरपुर में वर्चुअल रूप से जुड़े उन्नत कृषि करने वाले किसानों और जनप्रतिनिधियों से किया संवाद प्रगतिशील किसान और कृषक परिवारों के मेधावी बच्चे हुए सम्मानित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन […]

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]