भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात - Update Now News

भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली। अपने दो दिनों के भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा कि, “आज अमेरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन से मिलकर अच्छा लगा। मैं भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति बाइडेन की मजबूत प्रतिबद्धता का स्वागत करता हूं, जो हमारे साझा लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है और दुनियाभर की भलाई के लिए एक ताकत है।” वहीं बुधवार को ही ब्लिंकन ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। जिसमें उन्होंने भारत की सराहना की। उन्होंने कोरोना काल में भारत द्वारा अमेरिका को की गई मदद को लेकर कहा कि, कोविड संकट के वक्त भारत द्वारा की गई मदद को वह नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि, जिस तरह से भारत ने मदद की है, ऐसे में अमेरिका भी भारत की मदद करने से पीछे नहीं हटेगा। बता दें कि एंथनी ब्लिंकन ने वैक्सीन निर्माण के काम में 25 मिलियन डॉलर की मदद की बात कही है। वहीं भारत की तरफ से एस जयशंकर ने भी अमेरिका की तारीफ की। जयशंकर ने कहा कि वैक्सीन निर्माण के लिए प्रमुख कच्चे माल की सप्लाई को बाइडेन प्रशासन द्वारा बंद नहीं किए जाने को लेकर भारत हमेशा याद रखेगा। इसके अलावा भारतीय छात्रों के अमेरिका जाने और उनके वीजे को लेकर अमेरिकी मिशन के कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए अमेरिकी मिशन स्टाफ के साथ एक बैठक में उन्होंने कहा, “आपके काम के परिणामस्वरूप हम इस साल पहले से कहीं अधिक छात्रों को संयुक्त राज्य अमेरिका भेज सकते हैं।” उन्होंने कहा कि यह कई अलग-अलग तरीकों से महत्वपूर्ण है, यह वह जगह है जहां संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच स्थायी संबंध बनते हैं। ये ऐसे रिश्ते हैं जो अभी स्थापित नहीं होने जा रहे हैं बल्कि वर्षों तक, दशकों तक, पीढ़ियों तक टिके रहने की संभावना है। इससे अधिक महत्वपूर्ण कुछ नहीं हो सकता है।

×
Date : 29 July 2021 Posted By : EDITOR
भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला

📰 Generate e-Paper Clip रूस में चुनाव के आखिरी दिन 1600 ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत UNN: रूस में संसदीय चुनाव के आखिरी दिन रविवार को मॉस्को और आसपास के इलाकों में यूक्रेन ने 1600 से ज्यादा ड्रोन से हमला किया। इनमें करीब 450 ड्रोन मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे। रूसी […]

पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप

📰 Generate e-Paper Clip पूर्व PM इमरान खान की बहन अलीमा खान को लिया गया हिरासत में, भेजा गया कोट लखपत जेल, जानिए क्या है आरोप UNN: पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत […]