Madhya Pradesh : थोड़े लक्षण दिखते ही इलाज लें - CM शिवराज सिंह चौहान - Update Now News

Madhya Pradesh : थोड़े लक्षण दिखते ही इलाज लें – CM शिवराज सिंह चौहान

 

घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान करें
टेस्ट करवाते समय ही मेडिकल किट दी जाए
एक अध्ययन के अनुसार मध्यप्रदेश कोरोना पीक से नीचे आ रहा है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक ली

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना की शुरूआत पर ही इलाज प्रारंभ कर दिए जाने से यह पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है, परंतु विलंब घातक हो सकता है। अतः थोड़े भी लक्षण दिखने पर तुरंत जाँच की जाए तथा जाँच के समय ही व्यक्ति को मेडिकल किट भी दे, जिससे कि उपचार प्रारंभ हो सके। लापरवाही बिल्कुल न करें, थोड़े लक्षण दिखते ही इलाज लें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान की जाए तथा सर्दी, जुकाम बुखार आदि लक्षण होने पर मेडिकल किट देकर इलाज प्रारंभ कर दिया जाए। “अर्ली डिटेक्शन एंड क्योर” की रणनीति पर चलते हुए हम प्रत्येक कोरोना मरीज़ को स्वस्थ कर सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार मध्यप्रदेश कोरोना पीक से नीचे आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में संबंधित मंत्रीगण तथा अधिकारी उपस्थित थे।
88,511 एक्टिव प्रकरण
प्रदेश में अब कोरोना के 88 हजार 511 एक्टिव प्रकरण हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव प्रकरणों में 2285 की कमी आई है, 12 हजार 379 नए प्रकरण आए हैं, वहीं 14 हजार 562 मरीज़ ठीक हुए हैं। हमारी पॉजिटिविटी रेट 20.3% हो गई है तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 22% है।
प्रदेश अब पीक से नीचे आ रहा है
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डॉ. महेंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए केस प्रेडिक्शन के अनुसार मध्यप्रदेश अपने कोरोना पीक पर पहुँच गया है। अब मामले कम हो रहे हैं।
डॉक्टर दिन में एक बार फोन अवश्य करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन में उपचाररत मरीजों को दिन में कम से कम एक बार डॉक्टर आवश्यक रूप से फ़ोन करके सलाह दें।
ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति
प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति निरंतर हो रही है। प्रदेश को 589 एमटी ऑक्सीजन का कोटा मिल रहा है। 30 अप्रैल को 465 एमटी, एक मई को 489 एमटी ऑक्सीजन सप्लाई रही तथा 2 मई के लिए 503 एमटी आपूर्ति का अनुमान है।
58 नए ऑक्सीजन प्लांट
प्रदेश के सभी जिलों में कुल 58 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्य को गति दिए जाने के निर्देश दिए।

×
Date : 01 May 2021 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : थोड़े लक्षण दिखते ही इलाज लें – CM शिवराज सिंह चौहान
News Image

 

घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान करें
टेस्ट करवाते समय ही मेडिकल किट दी जाए
एक अध्ययन के अनुसार मध्यप्रदेश कोरोना पीक से नीचे आ रहा है
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक ली

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना की शुरूआत पर ही इलाज प्रारंभ कर दिए जाने से यह पूर्ण रूप से ठीक हो जाता है, परंतु विलंब घातक हो सकता है। अतः थोड़े भी लक्षण दिखने पर तुरंत जाँच की जाए तथा जाँच के समय ही व्यक्ति को मेडिकल किट भी दे, जिससे कि उपचार प्रारंभ हो सके। लापरवाही बिल्कुल न करें, थोड़े लक्षण दिखते ही इलाज लें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि घर-घर सर्वे कर मरीजों की पहचान की जाए तथा सर्दी, जुकाम बुखार आदि लक्षण होने पर मेडिकल किट देकर इलाज प्रारंभ कर दिया जाए। "अर्ली डिटेक्शन एंड क्योर" की रणनीति पर चलते हुए हम प्रत्येक कोरोना मरीज़ को स्वस्थ कर सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार मध्यप्रदेश कोरोना पीक से नीचे आ रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना कोर ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में संबंधित मंत्रीगण तथा अधिकारी उपस्थित थे।
88,511 एक्टिव प्रकरण
प्रदेश में अब कोरोना के 88 हजार 511 एक्टिव प्रकरण हैं। पिछले 24 घंटे में एक्टिव प्रकरणों में 2285 की कमी आई है, 12 हजार 379 नए प्रकरण आए हैं, वहीं 14 हजार 562 मरीज़ ठीक हुए हैं। हमारी पॉजिटिविटी रेट 20.3% हो गई है तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 22% है।
प्रदेश अब पीक से नीचे आ रहा है
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर डॉ. महेंद्र अग्रवाल द्वारा किए गए केस प्रेडिक्शन के अनुसार मध्यप्रदेश अपने कोरोना पीक पर पहुँच गया है। अब मामले कम हो रहे हैं।
डॉक्टर दिन में एक बार फोन अवश्य करें
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि होम आइसोलेशन में उपचाररत मरीजों को दिन में कम से कम एक बार डॉक्टर आवश्यक रूप से फ़ोन करके सलाह दें।
ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति
प्रदेश में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति निरंतर हो रही है। प्रदेश को 589 एमटी ऑक्सीजन का कोटा मिल रहा है। 30 अप्रैल को 465 एमटी, एक मई को 489 एमटी ऑक्सीजन सप्लाई रही तथा 2 मई के लिए 503 एमटी आपूर्ति का अनुमान है।
58 नए ऑक्सीजन प्लांट
प्रदेश के सभी जिलों में कुल 58 नए ऑक्सीजन प्लांट लगाये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्य को गति दिए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी

📰 Generate e-Paper Clip झारखंड में शुरू होगी ‘उड़ान’ योजना: स्टूडेंट्स के साथ टीचर भी जाएंगे एजुकेशनल टूर पर, CM हेमंत ने दी मंजूरी रांची। अभी तक समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी दूसरे राज्य शैक्षणिक भ्रमण पर जाते थे। हाल के वर्षों में यह योजना भी बंद थी। […]

रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा

📰 Generate e-Paper Clip रेलवे ग्रुप डी के निकलेंगी 30000 पदों पर भर्तियां, दीपावली से पहले हो सकती है घोषणा प्रयागराज। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ग्रुप डी के करीब 30 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। इसके तहत […]