Seema Haider Pakistani husband will come to India on June 10

सीमा हैदर का पकिस्तानी पति अचानक 10 जून को भारत आएगा,  कहा- तुम्हारा बाप इंडिया आ रहा

 

सीमा हैदर का पकिस्तानी पति अचानक 10 जून को भारत आएगा,  कहा- तुम्हारा बाप इंडिया आ रहा

नई दिल्ली । जब से पाकिस्तान से सीमा हैदर भारत आई हैं तब से उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. लेकिन अब सीमा के लिए इम्तिहान का समय आ गया है. सीमा-सचिन की लव स्टोरी में पकिस्तानी पति गुलाम हैदर की एंट्री होने वाली है. जल्द ही पकिस्तान से गुलाम हैदर भारत आ रहा है. लम्बे समय से चल रही सीमा सचिन की लव स्टोरी में क्या अब नया मोड़ आ सकता है. आइए जानते हैं पूरा मामला.
गुलाम हैदर पाकिस्तान का रहने वाला है. वह सीमा हैदर का पहला पति भी है. सीमा हैदर 2022 में सचिन मीणा के प्यार में भारत भाग आई थी और नोएडा में सचिन के साथ रहने लगी. जैसा की आप जानते हैं कि सीमा पाकिस्तान से भारत अकेले नहीं आई थी साथ में चार बच्चे भी लाई थी. ये चारों बच्चे सीमा और गुलाम हैदर के थे. गुलाम हैदर लगातार सीमा हैदर से और भारत सरकार से अपने बच्चे वापस करने की अपील कर रहा है. मगर सीमा ने बच्चों को पकिस्तान भेजने के लिए तैयार नहीं है.
वहीं अब सीमा हैदर के पहले पति गुलाम हैदर ने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान से भारत आने का दावा किया है साथ ही उसने ये भी कहा है कि मुझे 10 जून को नोएडा की अदालत में पेश होना है. इस बीच वह कोर्ट को बताएगा कि सीमा हैदर उसकी पत्नी है और बच्चों पर भी अपना दावा करेगा. अब कोर्ट क्या फैसला देती है. इसपर ही लोगों की निगाहें टिकी हुई है. गौरतलब है कि गुलाम हैदर ने भारतीय वकील मोमिन मलिक के जरिए सीमा हैदर के खिलाफ नोएडा कोर्ट में केस कराया था. गुलाम हैदर ने यूट्यूब पर वीडियो जारी कर कहा कि बच्चों तुम्हारा बाप इंडिया आ रहा है, सबकुछ तैयारी हो चुकी है. कुछ समय पहले वकील ने सूचना दी थी कि गुलाम भारत आकर नोएडा कोर्ट को खुद बताएगा कि सीमा उसकी पत्नी है और बच्चों पर अपना दावा पेश करेगा. अब ऐसे में संभावना है कि जल्द सीमा और गुलाम का भारत की कोर्ट में आमना सामना हो सकता है.

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱BRICS Summit 2026: संघर्ष और बढ़ते वैश्विक ध्रुवीकरण पर जताई चिंता नई दिल्ली में BRICS नेताओं ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में जारी संघर्षों और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बढ़ते ध्रुवीकरण व विखंडन पर गंभीर चिंता जताई। नई दिल्ली घोषणा-2026 में वैश्विक सैन्य खर्च में लगातार वृद्धि पर भी चिंता व्यक्त […]

Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Thailand: Thailand Monk Sex Scandal: Ayutthaya Abbot Arrested Over Alleged Affair and Millions in Temple Funds Phra Wachirayan Wi has been arrested on suspicion of embezzling £2million for his monastery, alongside a suspected female accomplice he was caught having sex with Ayutthaya के बौद्ध मठ के अब्बट पर बड़ा एक्शन, […]