Shah said immigration bill passed in Lok Sabha

लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास:शाह बोले- भारत धर्मशाला नहीं, बांग्लादेशियों से सख्ती से निपटेंगे

लोकसभा में इमिग्रेशन बिल पास:शाह बोले- भारत धर्मशाला नहीं, बांग्लादेशियों से सख्ती से निपटेंगे

नई दिल्ली : लोकसभा में गुरुवार को इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल 2025 पास हो गया। बिल पर चर्चा का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पश्चिम बंगाल से बांग्लादेशियों और रोहिंग्या की घुसपैठ हो रही है। ऐसे में जो लोग भारत की व्यवस्था में योगदान करने, व्यापार और शिक्षा के लिए आते हैं, ऐसे सभी लोगों का स्वागत है। लेकिन चाहे रोहिंग्या हो या बांग्लादेशी अगर यहां अशांति फैलाने के लिए आते हैं, तो ऐसे लोगों के साथ बड़ी कठोरता के साथ व्यवहार होगा। अगर कोई भारत को नुकसान पहुंचाने की मानसिकता के साथ आता है तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘मोदी सरकार केवल उन लोगों को भारत आने से रोकेगी जिनके इरादे गलत हैं। यह देश कोई धर्मशाला नहीं है। भारत में आने वाले सभी विदेशी नागरिकों की जानकारी रखी जाएगी। वे किस रास्ते से आ रहे हैं। कहां रुक रहे हैं। क्या कर रहे हैं। इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स बिल लोकसभा में 11 मार्च को पेश किया गया था। इस पर सत्ता और विपक्ष के 30 सांसदों ने अपनी बात रखी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रपति भवन के ब्रेकफास्ट में इंदौरी पोहा देख खुश हुए सांसद शंकर लालवानी, अन्य सांसदों ने भी की इंदौर के पोहे की तारीफ़ Indore: इंदौर के सांसद शंकर लालवानी शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित ब्रेकफास्ट कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में देश के चुनिंदा सांसदों को राष्ट्रपति द्रौपदी […]

कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कृषक कल्याण वर्ष में कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने और कृषक कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारने का करें कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रत्येक विधानसभा में आयोजित होंगे कृषि सम्मेलन विधानसभावार कृषि सम्मेलन के लिए कृषि विभाग देगा 5 लाख रुपए लघु कृषकों को उन्नत खेती के लिए […]