शाकिब पर लगा तीन डीपीएल मैचों का प्रतिबंध - Update Now News

शाकिब पर लगा तीन डीपीएल मैचों का प्रतिबंध

 

ढाका। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने ढाका प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2021 में शुक्रवार को एक मैच में अंपायर पर गुस्सा जताने और स्टंप को लात मार कर गिराने के मामले में अनुभवी आलराउंडर शाकिब अल हसन तीन मैचों का प्रतिबंध लगाया है। क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, आलराउंडर शाकिब पर साथ ही पांच लाख बांग्लादेशी टका जुमार्ना भी लगाया गया है।
मोहम्मडन स्पोटिर्ंग क्लब की ओर से खेलते हुए मैदान पर गुस्से में अपना आपा खो बैठे थे और अंपायर के आउट नहीं देने पर स्टंप्स को लात मारकर गिरा दिया था। वह डीपीएल में अभानी लिमिटेड के खिलाफ गेंदबाजी कर रहे थे और तभी अपनी एक गेंद पर अंपायर द्वारा आउट नहीं देने पर वह एक बार नहीं बल्कि दो बार अपना गुस्से में अपना आपा खो बैठे।
शाकिब ने मुशफिकुर रहीम के खिलाफ की गई पगबाधा की अपील को खारिज किए जाने के बाद लात मारकर स्टंप गिरा दिया। बाद में उन्होंने मैदान पर ही स्टंप उखाड़कर उसे जमीन पर पटक दिया और फिर अंपायर से बहस भी करने लगे। इसके बाद अंपायर पर भी जोर जोर से चिल्लाने लगे।
मोहम्मडन स्पोटिर्ंग क्लब क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष मसूदुज्जमां ने क्रिकबज से इस घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए कहा कि वे बीसीबी से अपील करेंगे ताकि वे यह पता लगा सकें कि उनके खिलाड़ी ने इस तरह के व्यवहार क्यों किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]