Sheraton Grand Palace Indore Grand form of Ram temple

Sheraton Grand Palace Indore : शेरेटन ग्रैंड पैलेस में चॉकलेट से बना राम मंदिर का भव्य स्वरूप

 

Sheraton Grand Palace Indore : शेरेटन ग्रैंड पैलेस में चॉकलेट से बना राम मंदिर का भव्य स्वरूप

इंदौर । 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम लला आने वाले हैं, हर तरफ दीवाली है। इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए इंदौर के शेरेटन ग्रैंड पैलेसे ने ख़ास तैयारियां की है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण – प्रतिष्ठा महोत्सव के सम्मान में पूरी होटल एवं स्टाफ केसरिया रंग में रंगा नजर आएगा, इस खास आयोजन के लिए 40 किलो चॉकलेट से राम मंदिर का मनमोहक स्वरूप बनाया गया है। यह अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति है। शेरेटन ग्रैंड पैलेस के जनरल मैनेजर श्री रोहित बाजपाई ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे भारतवर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस एक शुद्ध शाकाहारी होटल के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मनाने का कोई अवसर हम छोड़ना नहीं चाहते, इसलिए हमने चॉकलेट से मंदिर का स्वरुप तैयार किया है। इसे बनाने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस के शेफ टीम ने कई महीने की मेहनत की है। मंदिर का स्वरुप बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली दूध चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और सफेद चॉकलेट का उपयोग किया गया है। 22 जनवरी को हमारा पूरे स्टाफ भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएगा, हमारे मेहमान भी इस ख़ास पल का अनुभव ले सके इसलिए सभी को केसरिया गमछा पहनाया जाएगा एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। यह मंदिर हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतीक है, हम चाहते हैं कि हमारे मेहमान चॉकलेट से बनी इस प्रतिकृति को देखकर राम मंदिर की भव्यता और सौंदर्य का अनुभव कर सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]

Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh : इंदौर में राजघराना प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, अम्बिका और माही ने जीते खिताब आईबीडब्ल्यूई सोसायटी का सांस्कृतिक आयोजन सफल, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर इंदौर। आईबीडब्ल्यूई सोसायटी द्वारा आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘राजघराना मिस एंड मिसेज एवं गृहलक्ष्मी एमपी सीजन-2’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया […]