Shriram postage stamp exhibition organized in Indore GPO

इंदौर जीपीओ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से सम्बंधित डाक टिकट एवं विशेष आवरण प्रदर्शनी का आयोजन

 

इंदौर जीपीओ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से सम्बंधित डाक टिकट एवं विशेष आवरण प्रदर्शनी का आयोजन

इंदौर : इंदौर जीपीओ में पोस्ट मास्टर जनरल इंदौर क्षेत्र इंदौर, सुश्री प्रीती अग्रवाल के अध्यक्षता तथा डॉ रेनू जैन, कुलपति देवी अहिल्या विश्विद्यालय इंदौर के मुख्य आतिथ्य में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से सम्बंधित डाक टिकट एवं विशेष आवरण प्रदर्शनी का शुभारम्भ गया | प्रदर्शनी में इंदौर के वरिष्ठ फिलेटेलिस्ट श्री ओम प्रकाश केडिया द्वारा प्रभु श्री राम पर जारी डाक टिकिटो का प्रदर्शन किया गया, जिसमे भारत में पहला रामायण आधारित डाक टिकट, भगवान श्री राम का दशावतार रूप, राम-लक्ष्मण जटायु की पीड़ा आदी आकर्षण का केंद्र रहे | मुख्य अतिथि द्वारा श्रीराम की महिमा का वर्णन किया गया तथा उनके आदर्शों को जीवन में उतारने प्रोत्साहित किया गया इसी क्रम में पोस्टमास्टर जनरल महोदया द्वारा श्रीराम के चरित्र का वर्णन कर उनसे प्रेरणा लेने एवं 22 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य आयोजन हेतु अग्रिम बधाई दी गई | वरिष्ठ फिलेटेलिस्ट द्वारा भी श्रीराम पर आधारित प्रदर्शनी के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई | प्रदर्शनी दिनांक 16-01-2024 से 22-01-2024 तक प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक सामान्य नागरिकों हेतु प्रदर्शित की जाएगी | इस अवसर पर प्रवर अधीक्षक डाकघर इंदौर, क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर के वरिष्ठ अधिकारीगण, इंदौर नगर मंडल के अधिकारीगण, वरिष्ठ फिलाटेलिस्ट तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

कृषक कल्याण वर्ष में अगली छमाही में 6 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेंगी सिंचाई सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कृषक कल्याण वर्ष में अगली छमाही में 6 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में बढ़ेंगी सिंचाई सुविधाएं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्लीमानाबाद टनल का शीघ्र होगा उद्घाटन केन-मंदाकिनी लिंक अंतर प्रांतीय परियोजना का प्रस्ताव भारत सरकार को प्रेषित सिंहस्थ के लिए शिप्रा घाटों के निर्माण का 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण केन-बेतवा परियोजना […]

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव आईटीआई में 2 वर्ष में 5 हजार 840 सीट्स संख्या की वृद्धि वर्ष 2025 में अब तक के सर्वाधिक 49 हजार एडमिशन हुए मध्यप्रदेश के युवक ने अंतर्राष्ट्रीय स्किल स्पर्धा में सायबर सिक्योरिटी […]