Sheraton Grand Palace Indore Grand form of Ram temple

Sheraton Grand Palace Indore : शेरेटन ग्रैंड पैलेस में चॉकलेट से बना राम मंदिर का भव्य स्वरूप

 

Sheraton Grand Palace Indore : शेरेटन ग्रैंड पैलेस में चॉकलेट से बना राम मंदिर का भव्य स्वरूप

इंदौर । 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम लला आने वाले हैं, हर तरफ दीवाली है। इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए इंदौर के शेरेटन ग्रैंड पैलेसे ने ख़ास तैयारियां की है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण – प्रतिष्ठा महोत्सव के सम्मान में पूरी होटल एवं स्टाफ केसरिया रंग में रंगा नजर आएगा, इस खास आयोजन के लिए 40 किलो चॉकलेट से राम मंदिर का मनमोहक स्वरूप बनाया गया है। यह अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति है। शेरेटन ग्रैंड पैलेस के जनरल मैनेजर श्री रोहित बाजपाई ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे भारतवर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस एक शुद्ध शाकाहारी होटल के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मनाने का कोई अवसर हम छोड़ना नहीं चाहते, इसलिए हमने चॉकलेट से मंदिर का स्वरुप तैयार किया है। इसे बनाने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस के शेफ टीम ने कई महीने की मेहनत की है। मंदिर का स्वरुप बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली दूध चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और सफेद चॉकलेट का उपयोग किया गया है। 22 जनवरी को हमारा पूरे स्टाफ भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएगा, हमारे मेहमान भी इस ख़ास पल का अनुभव ले सके इसलिए सभी को केसरिया गमछा पहनाया जाएगा एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। यह मंदिर हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतीक है, हम चाहते हैं कि हमारे मेहमान चॉकलेट से बनी इस प्रतिकृति को देखकर राम मंदिर की भव्यता और सौंदर्य का अनुभव कर सकें।

 

×
Date : 17 January 2024 Posted By : EDITOR
Sheraton Grand Palace Indore : शेरेटन ग्रैंड पैलेस में चॉकलेट से बना राम मंदिर का भव्य स्वरूप
News Image

 

Sheraton Grand Palace Indore : शेरेटन ग्रैंड पैलेस में चॉकलेट से बना राम मंदिर का भव्य स्वरूप

इंदौर । 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम लला आने वाले हैं, हर तरफ दीवाली है। इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए इंदौर के शेरेटन ग्रैंड पैलेसे ने ख़ास तैयारियां की है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण - प्रतिष्ठा महोत्सव के सम्मान में पूरी होटल एवं स्टाफ केसरिया रंग में रंगा नजर आएगा, इस खास आयोजन के लिए 40 किलो चॉकलेट से राम मंदिर का मनमोहक स्वरूप बनाया गया है। यह अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति है। शेरेटन ग्रैंड पैलेस के जनरल मैनेजर श्री रोहित बाजपाई ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे भारतवर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है।

शेरेटन ग्रैंड पैलेस एक शुद्ध शाकाहारी होटल के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मनाने का कोई अवसर हम छोड़ना नहीं चाहते, इसलिए हमने चॉकलेट से मंदिर का स्वरुप तैयार किया है। इसे बनाने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस के शेफ टीम ने कई महीने की मेहनत की है। मंदिर का स्वरुप बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली दूध चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और सफेद चॉकलेट का उपयोग किया गया है। 22 जनवरी को हमारा पूरे स्टाफ भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएगा, हमारे मेहमान भी इस ख़ास पल का अनुभव ले सके इसलिए सभी को केसरिया गमछा पहनाया जाएगा एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। यह मंदिर हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतीक है, हम चाहते हैं कि हमारे मेहमान चॉकलेट से बनी इस प्रतिकृति को देखकर राम मंदिर की भव्यता और सौंदर्य का अनुभव कर सकें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip सिंहस्थ-2028 के सभी निर्माण कार्य तेज गति से पूर्ण करें – मुख्यमंत्री डॉ. यादव नवंबर में सभी लंबित स्वीकृतियां प्राप्त कर ले घाटों की एप्रोच रोड, पेयजल, सीवरेज और श्रद्धालुओं के आवागमन की व्यवस्थाओं को दें सर्वोच्च प्राथमिकता सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित व्यापारियों के लिए विकसित करें वैकल्पिक बाजार भोपाल : […]

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत

📰 Generate e-Paper Clip ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा,  बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शीतला माता मंदिर के पास रविवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। नवरात्र […]