रोड ट्रिप वाले ट्रैक की शूटिंग ने मुझे अपनी फेवरेट फिल्म डीडीएलजे की याद दिला दी" : अक्षिता मुद्गल - Update Now News

रोड ट्रिप वाले ट्रैक की शूटिंग ने मुझे अपनी फेवरेट फिल्म डीडीएलजे की याद दिला दी” : अक्षिता मुद्गल

 

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजातरीन शो ‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ एक नए जमाने की प्रेम कहानी है, जिसमें शादी और प्यार को लेकर अहान मल्होत्रा और इश्की की परस्पर विरोधी विचारधाराएं दिखाई गई हैं। इसमें अक्षिता मुद्गल, इश्की का लीड रोल निभा रही हैं, जो बिल्कुल एक पड़ोस की लड़की की तरह हैं! वो बेहद खुशमिजाज, उत्साह से भरी, बातूनी और दिल से रोमांटिक हैं। प्यार के मामले में वो एक कदम आगे निकल जाने में यकीन रखती हैं। वो शादी में पूरा विश्वास रखती हैं और मानती हैं कि इस रिश्ते में दो लोग साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। अब इस शो में अहान और इश्की की साथ में एक रोड ट्रिप दिखाई जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इसकी शूटिंग के दौरान अक्षिता को अपनी फेवरेट फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की याद आ गई और उनके ज़ेहन में पुरानी यादें ताजा हो गईं।
इस बारे में बताते हुए अक्षिता मुद्गल ने कहा, “मैं रोड ट्रिप वाले ट्रैक की शूटिंग को लेकर बेहद उत्साहित थी, क्योंकि यह डीडीएलजे की कहानी से काफी मिलता-जुलता है। मैं यह मानती हूं कि डीडीएलजे मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्म है। इसमें पवित्र और निस्वार्थ प्यार दिखाया गया है। अहान और इश्की की कहानी में भी अपने उतार-चढ़ाव हैं, लेकिन उनका प्यार सच्चा है और उनकी भावनाएं पवित्र हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को आने वाला ट्रैक उतना ही पसंद आएगा, जितना मजा हमें इसकी शूटिंग के दौरान आया।”
‘इश्क पर ज़ोर नहीं’ में अक्षिता मुद्गल को इश्की के रोल में देखिए, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 10 May 2021 Posted By : EDITOR
रोड ट्रिप वाले ट्रैक की शूटिंग ने मुझे अपनी फेवरेट फिल्म डीडीएलजे की याद दिला दी” : अक्षिता मुद्गल
News Image

 

मुम्बई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ताजातरीन शो 'इश्क पर ज़ोर नहीं' एक नए जमाने की प्रेम कहानी है, जिसमें शादी और प्यार को लेकर अहान मल्होत्रा और इश्की की परस्पर विरोधी विचारधाराएं दिखाई गई हैं। इसमें अक्षिता मुद्गल, इश्की का लीड रोल निभा रही हैं, जो बिल्कुल एक पड़ोस की लड़की की तरह हैं! वो बेहद खुशमिजाज, उत्साह से भरी, बातूनी और दिल से रोमांटिक हैं। प्यार के मामले में वो एक कदम आगे निकल जाने में यकीन रखती हैं। वो शादी में पूरा विश्वास रखती हैं और मानती हैं कि इस रिश्ते में दो लोग साथ मिलकर आगे बढ़ते हैं। अब इस शो में अहान और इश्की की साथ में एक रोड ट्रिप दिखाई जाएगी। दिलचस्प बात यह है कि इसकी शूटिंग के दौरान अक्षिता को अपनी फेवरेट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की याद आ गई और उनके ज़ेहन में पुरानी यादें ताजा हो गईं।
इस बारे में बताते हुए अक्षिता मुद्गल ने कहा, "मैं रोड ट्रिप वाले ट्रैक की शूटिंग को लेकर बेहद उत्साहित थी, क्योंकि यह डीडीएलजे की कहानी से काफी मिलता-जुलता है। मैं यह मानती हूं कि डीडीएलजे मेरी अब तक की सबसे पसंदीदा फिल्म है। इसमें पवित्र और निस्वार्थ प्यार दिखाया गया है। अहान और इश्की की कहानी में भी अपने उतार-चढ़ाव हैं, लेकिन उनका प्यार सच्चा है और उनकी भावनाएं पवित्र हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को आने वाला ट्रैक उतना ही पसंद आएगा, जितना मजा हमें इसकी शूटिंग के दौरान आया।"
'इश्क पर ज़ोर नहीं' में अक्षिता मुद्गल को इश्की के रोल में देखिए, सोमवार से शुक्रवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज

📰 Generate e-Paper Clip सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने रचा नया इतिहास, रिलीज से पहले संगीत एल्बम को मिले 1 अरब व्यूज Mumbai: बॉलीवुड का संगीत पहले जैसा नहीं रहा… यह बात हम अक्सर सुनते हैं। लेकिन सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ ने साबित कर दिया है कि अच्छे […]

‘अच्छी फिल्में भाषा की मोहताज नहीं होतीं’: हंसल मेहता ने दर्शकों से की गुजराती सिनेमा को अपनाने की अपील, ‘रफ एंड टफ कन्या’ की जमकर की तारीफ

📰 Generate e-Paper Clip ‘अच्छी फिल्में भाषा की मोहताज नहीं होतीं’: हंसल मेहता ने दर्शकों से की गुजराती सिनेमा को अपनाने की अपील, ‘रफ एंड टफ कन्या’ की जमकर की तारीफ Mumbai: फिल्ममेकर हंसल मेहता ने हाल ही में गुजराती फिल्म ‘रफ एंड टफ कन्या’ देखी और इसकी तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक […]