Signs of partial change in Uttar Pradesh BJP organization

उत्तर प्रदेश BJP संगठन में आंशिक बदलाव के संकेत, कमजोर प्रदर्शन वाले नेताओं पर गिर सकती है गाज

 

नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन में फिलहाल कुछ आंशिक बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। संगठन के कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला। पिछले कई दिनों से उत्तर प्रदेश की सियासत चर्चा का विषय बनी हुई है। भाजपा नेता केशव मौर्य और भूपेंद्र चौधरी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से अलग-अलग मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के संगठन में भाजपा कई बदलाव कर सकती है। हालांकि, यह बदलाव आंशिक ही होंगे और विधानसभा उपचुनाव के बाद ही होंगे। आइए जानते हैं कि जेपी नड्डा के साथ यूपी के नेताओं की बैठक से क्या अपडेट्स सामने आए हैं।
जेपी नड्डा की बैठक में क्या हुआ?
बैठक में नेताओं को ऐसी बयानबाजी से बचने के लिए कहा गया है जिससे जनता के बीच गलत संदेश जाए। केंद्र और राज्य सरकार का पूरा ध्यान उपचुनाव पर है। संगठन में संभावित बदलाव को देखते हुए जेपी नड्डा ने केशव मौर्य और भूपेंद्र चौधरी से अलग-अलग मुलाकात की है और उनसे सुझाव मांगे गए हैं, जो भविष्य में पार्टी के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
इन पर लटकी है तलवार
उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन में फिलहाल आंशिक बदलाव के संकेत हैं। संगठन के कुछ चेहरे बदले जा सकते हैं और उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। संभावना है कि जिन लोगों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा उन्हें सबसे पहले हटाया जाएगा। कुल मिलाकर उपचुनाव तक संगठन में बड़े बदलाव की संभावना कम है।
सीएम योगी ने बुलाई बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। यह बैठक बुधवार को सीएम योगी के आवास पर हो रही है। बैठक के लिए मंत्रियों का सीएम आवास पर आना शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में आगामी उपचुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी। यूपी में 10 सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना……किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना……किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने ट्रेड डील पर रखी बात नई दिल्ली । केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रेड डील, किसानों और देश की […]

खड़गे बोले- भाषण के अंश हटाना लोकतंत्र के खिलाफ, राज्यसभा वेबसाइट पर विवाद

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱खड़गे बोले- भाषण के अंश हटाना लोकतंत्र के खिलाफ, राज्यसभा वेबसाइट पर विवाद नई दिल्ली । राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि सदन में उनके दिए भाषण का एक हिस्सा राज्यसभा की वेबसाइट से हटा दिया गया है। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई और कहा […]