Sisodia will do padyatra interact with people will also talk to MLAs

सिसोदिया करेंगे पदयात्रा, जनता से संवाद, विधायकों से भी होगी बात

 

सिसोदिया करेंगे पदयात्रा, जनता से संवाद, विधायकों से भी होगी बात

नई दिल्ली। जेल से बाहर आते ही आम आदमी पार्टी के विधायक व दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली में पार्टी की कमान संभाल ली है। हालांकि, सरकार में अभी भी उनकी भूमिका तय नहीं है। रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद मनीष सिसोदिया सोमवार को दिल्ली में पार्टी विधायकों की बैठक करने जा रहे हैं। इसके अलावा सिसोदिया दिल्ली में बुधवार से पदयात्रा करेंगे।
इस पदयात्रा के जरिए वह दिल्ली की जनता से संवाद स्थापित करने का प्रयास करेंगे। यह पूरी कवायद अगले वर्ष 2025 की शुरुआत में होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर की गई है। मनीष सिसोदिया सोमवार को जहां आम आदमी पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे, वहीं इसके अगले दिन पार्टी के सभी निगम पार्षदों से भी मिलेंगे। हालांकि, वह दिल्ली कैबिनेट में एक बार फिर से शामिल होंगे या नहीं, या फिर उन्हें क्या पद दिया जाएगा, पार्टी ने यह निर्णय फिलहाल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बीते कई महीनों से दिल्ली शराब नीति घोटाले के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद हैं। मनीष सिसोदिया भी इन्हीं आरोपों में जेल में बंद थे। जेल जाने से पहले मनीष सिसोदिया दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री थे। उनके पास वित्त व शिक्षा समेत कई महत्वपूर्ण विभाग थे।
रविवार को उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात की। मुलाकातों का यह दौर केवल पार्टी नेताओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वह चुनाव के मद्देनजर जनता से भी संपर्क अभियान शुरू करने जा रहे हैं।
===========

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱1 अगस्त से बड़ा बदलाव: LPG, पेट्रोल-डीजल, ITR और रेल टिकट के नए नियम लागू Mumbai: अगस्त महीने की शुरुआत के साथ ही आज ,1 अगस्त से देशभर में कई बड़े नियम लागू हो गए हैं. इन बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर […]

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 : जूडो में भारत का ऐतिहासिक धमाका, अस्मिता डे और हर्ष सिंह ने जीते गोल्ड मेडल; राजनाथ सिंह ने दी बधाई ग्लासगो। ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार का दिन भारतीय जूडो के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। भारतीय जूडोकाओं ने अपने शानदार प्रदर्शन […]