kolkata doctor rape murder case

कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस : दिल्ली एम्स के चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च

नई दिल्ली । दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (आरडीए) ने पश्चिम बंगाल की ट्रेनी महिला चिकित्सक के लिए इंसाफ की मांग की। रविवार को बड़ी संख्या में डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। कैंडल मार्च में शामिल डॉक्टरों ने कहा कि हम मृतका के लिए इंसाफ की मांग करते हैं। डॉक्टरों को सुरक्षा दी जानी चाहिए। सम्मान हमारी प्राथमिकता है। इस मार्च के दौरान डॉक्टरों ने नारेबाजी की और पश्चिम बंगाल की मृतक ट्रेनी महिला डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने सरकार से डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग भी की।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। इसके अलावा घटना के कारणों की जांच और डॉक्टरों की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है। आईएमए ने शनिवार को कहा था कि अगर 48 घंटे के भीतर इस मामले में कार्रवाई नहीं होती है तो आईएमए राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
बता दें कि पिछले दिनों कोलकाता आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। वह अस्पताल में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की मेडिकल छात्रा थी और हाउस स्टाफ के रूप में भी काम कर रही थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने दोपहर करीब 12 बजे अस्पताल की आपातकालीन बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर उनका शव देखा था।
प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी की सजा दी जाएगी। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों को अगर राज्य सरकार पर भरोसा नहीं है, तो वे किसी अन्य जांच एजेंसी से संपर्क कर सकते हैं।

×
Date : 12 August 2024 Posted By : EDITOR
कोलकाता डॉक्टर रेप मर्डर केस : दिल्ली एम्स के चिकित्सकों ने निकाला कैंडल मार्च
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]

प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति

📰 Generate e-Paper Clip प्रदेश के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 23 हजार 300 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को स्वीकृति वनों के संवर्धन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों के लिए 17 हजार 240 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति पन्ना, विदिशा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली और उज्जैन की सिंचाई परियोजनाओं […]