Shemaroo TV : शेमारू टीवी पर जगाने आस्था और विश्वास आ रहे हैं 'सिया के राम' - Update Now News

Shemaroo TV : शेमारू टीवी पर जगाने आस्था और विश्वास आ रहे हैं ‘सिया के राम’

Mumbai: मनोरंजन जगत में चमचमाते सितारे की तरह उभरनेवाले शेमारू टीवी ने हाल ही में सफलतापूर्वक एक साल पूरा किया है. इस एक साल में करोड़ों दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बनकर शेमारू टीवी ने शोज़ और उपहारों के ज़रिए कइयों के सपनों को पंख दिए हैं, तो बहुतों की मनचाही मुराद पूरी की है. ऐसे में एक बार फिर अपने प्रिय दर्शकों के लिए शेमारू टीवी लेकर आ रहे हैं भक्ति रस से भरपूर एक नया और बेहद अनूठा शो ‘सिया के राम’. इस शो में पहली बार आप देखेंगे कि कैसे रामायण को सीता जी के नज़रिए से दिखाया गया है. देश का बच्चा-बच्चा रामायण की जिस कहानी से रूबरू है, उसी रामायण को बिल्कुल नए नज़रिए से देखना और कुछ नए तथ्यों का उजागर होना यक़ीनन दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और अनूठा होगा. कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन से देश में हर तरफ़ डर, संशय और निराशा का अंधकार पसरा है, ऐसे में शेमारू टीवी का शो ‘सिया के राम’ लोगों के मन में आस्था और विश्वास की लौ जगाने में यक़ीनन कामयाब होगा.
‘बदलते आज के लिए’ सिद्धांत पर चलते हुए शेमारू टीवी ने पिछले एक साल में अपने दर्शकों को ऐसे शोज़ दिखाए हैं, जो बदलते भारत की तस्वीर पेश करते हैं. ‘सिया के राम’ एक ऐसा ही अनोखा शो है, जिसमें पुरुष प्रधान समाज में पहली बार रामायण की संपूर्ण गाथा को माता सीता के दृष्टिकोण से दिखाया गया है. शो के सभी दृश्यों को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. शो में सिया और राम के किरदार मदिराक्षी मुंडले और आशीष शर्मा ने निभाए हैं. देवी सीता के सशक्त किरदार को मदिराक्षी ने अपने बेहतरीन अभिनय से एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. रामायण के दूसरों शोज़ में सीता को ज़्यादातर शांत दिखाया गया है, जबकि ‘सिया के राम’ की सीता कर्तव्य पालन के साथ-साथ विचारों की स्वतंत्रता को भी प्राथमिकता देती हैं और समय-समय पर अपने पिता और पति के समक्ष अपने विचार खुलकर रखती हैं. आपको बता दें कि जहां प्रभु श्रीराम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ कहा जाता है, वहीं माता सीता को सर्वोत्तम आदर्श माना गया है. एक आदर्श पुत्री, आदर्श पत्नी, आदर्श मां के साथ ही वो एक आदर्श स्त्री हैं, जो आज की आधुनिक नारी के लिए प्रेरणाश्रोत हैं.रामायण की महत्वपूर्ण पात्र होने के बावजूद रामायण के अन्य शोज़ में माता सीता के किरदार, उनके चरित्र और बलिदान को उतनी प्रधानता नहीं दी गई है, जिसकी वो हक़दार हैं, जबकि ‘सिया के राम’ में त्याग की मूर्ति देवी सीता के चरित्र और बलिदान को बेहद ख़ूबसूरत ढंग से दर्शाया गया है. लक्ष्मण की भूमिका निभानेवाले करण सूचक ने अपनी ख़ुशी बयां करते हुए कहा, में बेहद खुश हु की मेरे दर्शक मुझे एक बार फिर से लक्ष्मण के रूप में देख पाएंग। सिया के राम मेरे दिल के बहुत करीब रहा है और में शेमारू टीवी का तहे दिल से सुक्रिया अदा करना चाहता हु की उन्होंने ना सिर्फ मेरे दर्शको को पर मुझे भी सिया के राम देखने का दोबारा मौका दिया और उन लम्हो को वापिस से जीने का अवसर दिया । मेरा विश्वास है की कोविद के दर के सौरन हमारा यह शो सब के मन में आस्था की एक किरण जरूर जगायेगा और हम जल्द ही पुराने दिनों के तरह ज़िन्दगी जी पाएंगे।
‘सिया के राम’ शो में मदिराक्षी मुंडले और आशीष शर्मा के अलावा लक्ष्मण और उर्मिला का किरदार निभानेवाले करण सूचक और युक्ति कपूर मुख्य भूमिका में हैं. यह शो शेमारू टीवी पर 14 मई से हर रात 7:30 बजे प्रसारित होगा.

×
Date : 14 May 2021 Posted By : EDITOR
Shemaroo TV : शेमारू टीवी पर जगाने आस्था और विश्वास आ रहे हैं ‘सिया के राम’
News Image

Mumbai: मनोरंजन जगत में चमचमाते सितारे की तरह उभरनेवाले शेमारू टीवी ने हाल ही में सफलतापूर्वक एक साल पूरा किया है. इस एक साल में करोड़ों दर्शकों के चेहरों पर मुस्कान बनकर शेमारू टीवी ने शोज़ और उपहारों के ज़रिए कइयों के सपनों को पंख दिए हैं, तो बहुतों की मनचाही मुराद पूरी की है. ऐसे में एक बार फिर अपने प्रिय दर्शकों के लिए शेमारू टीवी लेकर आ रहे हैं भक्ति रस से भरपूर एक नया और बेहद अनूठा शो 'सिया के राम'. इस शो में पहली बार आप देखेंगे कि कैसे रामायण को सीता जी के नज़रिए से दिखाया गया है. देश का बच्चा-बच्चा रामायण की जिस कहानी से रूबरू है, उसी रामायण को बिल्कुल नए नज़रिए से देखना और कुछ नए तथ्यों का उजागर होना यक़ीनन दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक और अनूठा होगा. कोरोना की दूसरी लहर और लॉकडाउन से देश में हर तरफ़ डर, संशय और निराशा का अंधकार पसरा है, ऐसे में शेमारू टीवी का शो 'सिया के राम' लोगों के मन में आस्था और विश्वास की लौ जगाने में यक़ीनन कामयाब होगा.
'बदलते आज के लिए' सिद्धांत पर चलते हुए शेमारू टीवी ने पिछले एक साल में अपने दर्शकों को ऐसे शोज़ दिखाए हैं, जो बदलते भारत की तस्वीर पेश करते हैं. 'सिया के राम' एक ऐसा ही अनोखा शो है, जिसमें पुरुष प्रधान समाज में पहली बार रामायण की संपूर्ण गाथा को माता सीता के दृष्टिकोण से दिखाया गया है. शो के सभी दृश्यों को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है, जिन्हें देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं. शो में सिया और राम के किरदार मदिराक्षी मुंडले और आशीष शर्मा ने निभाए हैं. देवी सीता के सशक्त किरदार को मदिराक्षी ने अपने बेहतरीन अभिनय से एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. रामायण के दूसरों शोज़ में सीता को ज़्यादातर शांत दिखाया गया है, जबकि 'सिया के राम' की सीता कर्तव्य पालन के साथ-साथ विचारों की स्वतंत्रता को भी प्राथमिकता देती हैं और समय-समय पर अपने पिता और पति के समक्ष अपने विचार खुलकर रखती हैं. आपको बता दें कि जहां प्रभु श्रीराम को 'मर्यादा पुरुषोत्तम' कहा जाता है, वहीं माता सीता को सर्वोत्तम आदर्श माना गया है. एक आदर्श पुत्री, आदर्श पत्नी, आदर्श मां के साथ ही वो एक आदर्श स्त्री हैं, जो आज की आधुनिक नारी के लिए प्रेरणाश्रोत हैं.रामायण की महत्वपूर्ण पात्र होने के बावजूद रामायण के अन्य शोज़ में माता सीता के किरदार, उनके चरित्र और बलिदान को उतनी प्रधानता नहीं दी गई है, जिसकी वो हक़दार हैं, जबकि 'सिया के राम' में त्याग की मूर्ति देवी सीता के चरित्र और बलिदान को बेहद ख़ूबसूरत ढंग से दर्शाया गया है. लक्ष्मण की भूमिका निभानेवाले करण सूचक ने अपनी ख़ुशी बयां करते हुए कहा, में बेहद खुश हु की मेरे दर्शक मुझे एक बार फिर से लक्ष्मण के रूप में देख पाएंग। सिया के राम मेरे दिल के बहुत करीब रहा है और में शेमारू टीवी का तहे दिल से सुक्रिया अदा करना चाहता हु की उन्होंने ना सिर्फ मेरे दर्शको को पर मुझे भी सिया के राम देखने का दोबारा मौका दिया और उन लम्हो को वापिस से जीने का अवसर दिया । मेरा विश्वास है की कोविद के दर के सौरन हमारा यह शो सब के मन में आस्था की एक किरण जरूर जगायेगा और हम जल्द ही पुराने दिनों के तरह ज़िन्दगी जी पाएंगे।
'सिया के राम' शो में मदिराक्षी मुंडले और आशीष शर्मा के अलावा लक्ष्मण और उर्मिला का किरदार निभानेवाले करण सूचक और युक्ति कपूर मुख्य भूमिका में हैं. यह शो शेमारू टीवी पर 14 मई से हर रात 7:30 बजे प्रसारित होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip When Saif Ali Khan revealed WHY his house smells like a Dhaba! Watch The Actor’s Hilarious Revelation on Netflix’s The Great Indian Kapil Show Saif Ali Khan and Kareena Kapoor Khan bring the laughs to Netflix’s The Great Indian Kapil Show this Saturday Fetching content Mumbai: What’s the secret to looking […]