इंडियन आइडल 12 के सेट पर दानिश मोहम्मद ने मनाई ईद उल फितर - Update Now News

इंडियन आइडल 12 के सेट पर दानिश मोहम्मद ने मनाई ईद उल फितर

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का जाना-माना शो इंडियन आइडल सीजन 12, टीआरपी के मामले में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले शो में से एक बन गया है। इस शो ने कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं। इस वीकेंड इस शो में लेजेंडरी सिंगर सुखविंदर सिंह को एक ट्रिब्यूट दिया जाएगा। जहां आदित्य नारायण इस शो को होस्ट करेंगे, वहीं जाने-माने जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और अनु मलिक भी इस शो में मौजूद रहेंगे। सभी कंटेस्टेंट्स इस शाम के खास मेहमान सुखविंदर सिंह के सामने परफॉर्म करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांध लेंगे। शो के दौरान दानिश मोहम्मद ने ‘दावत ए इश्क है’ और ‘इस शान ए करम’ जैसे गानों पर एक जोरदार परफॉर्मेंस दी, जिस पर सभी जजों ने उन पर तारीफों की बरसात कर दी। नेहा कक्कड़ ने कहा, “यह आपकी अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस थी और आपकी इस परफॉर्मेंस पर हमें आप पर गर्व है।” इसके बाद हिमेश रेशमिया ने कहा, “दानिश, आप ना सिर्फ एक प्रतिभाशाली सिंगर हैं बल्कि आप रिस्क भी लेते हैं। आपकी यह परफॉर्मेंस इतिहास में दर्ज की जाएगी।” इसके अलावा दानिश मोहम्मद फर्श पर मैट बिछाकर दुआ करते भी नजर आएंगे। दानिश ने मंच पर हाथ से सिला हुआ एक कुर्ता पहना था, जो उनके पैरेंट्स ने भेजा था। इसके बाद सभी ईद के जश्न में डूबे नजर आएंगे। उनके साथ वीडियो कॉल पर दानिश के पैरेंट्स भी इस जश्न में शामिल होंगे। त्यौहार के इस माहौल को देखते हुए दानिश मोहम्मद को तीनों जजों ने ईदी भी दी, जिसके बाद दानिश ने अपने जज्बात जाहिर करते हुए कहा, “इस साल की ईद मेरे लिए सबसे यादगार है, क्योंकि मैं इतने बढ़िया शो और इतने प्यारे परिवार का हिस्सा हूं, जिन्होंने मुझे इतने सारे सरप्राइज़ दिए। ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे ऐसे बढ़िया लोग मिले।”
इंडियन आइडल सीजन 12, इस वीकेंड रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

×
Date : 14 May 2021 Posted By : EDITOR
इंडियन आइडल 12 के सेट पर दानिश मोहम्मद ने मनाई ईद उल फितर
News Image

Mumbai: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का जाना-माना शो इंडियन आइडल सीजन 12, टीआरपी के मामले में सबसे ज्यादा रेटिंग पाने वाले शो में से एक बन गया है। इस शो ने कई उपलब्धियां अपने नाम कर ली हैं। इस वीकेंड इस शो में लेजेंडरी सिंगर सुखविंदर सिंह को एक ट्रिब्यूट दिया जाएगा। जहां आदित्य नारायण इस शो को होस्ट करेंगे, वहीं जाने-माने जज नेहा कक्कड़, हिमेश रेशमिया और अनु मलिक भी इस शो में मौजूद रहेंगे। सभी कंटेस्टेंट्स इस शाम के खास मेहमान सुखविंदर सिंह के सामने परफॉर्म करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांध लेंगे। शो के दौरान दानिश मोहम्मद ने 'दावत ए इश्क है' और 'इस शान ए करम' जैसे गानों पर एक जोरदार परफॉर्मेंस दी, जिस पर सभी जजों ने उन पर तारीफों की बरसात कर दी। नेहा कक्कड़ ने कहा, "यह आपकी अब तक की बेस्ट परफॉर्मेंस थी और आपकी इस परफॉर्मेंस पर हमें आप पर गर्व है।" इसके बाद हिमेश रेशमिया ने कहा, "दानिश, आप ना सिर्फ एक प्रतिभाशाली सिंगर हैं बल्कि आप रिस्क भी लेते हैं। आपकी यह परफॉर्मेंस इतिहास में दर्ज की जाएगी।" इसके अलावा दानिश मोहम्मद फर्श पर मैट बिछाकर दुआ करते भी नजर आएंगे। दानिश ने मंच पर हाथ से सिला हुआ एक कुर्ता पहना था, जो उनके पैरेंट्स ने भेजा था। इसके बाद सभी ईद के जश्न में डूबे नजर आएंगे। उनके साथ वीडियो कॉल पर दानिश के पैरेंट्स भी इस जश्न में शामिल होंगे। त्यौहार के इस माहौल को देखते हुए दानिश मोहम्मद को तीनों जजों ने ईदी भी दी, जिसके बाद दानिश ने अपने जज्बात जाहिर करते हुए कहा, "इस साल की ईद मेरे लिए सबसे यादगार है, क्योंकि मैं इतने बढ़िया शो और इतने प्यारे परिवार का हिस्सा हूं, जिन्होंने मुझे इतने सारे सरप्राइज़ दिए। ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे ऐसे बढ़िया लोग मिले।"
इंडियन आइडल सीजन 12, इस वीकेंड रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’

📰 Generate e-Paper Clip Pratik Gandhi, Maniesh Paul, Sameera Reddy and Atul Khatri turn Singapore into their very own family playground in ‘The Great Indian Family Holiday: Singapore Edition’ Streaming exclusively on JioHotstar from 31stOctober, Singapore Tourism Board’s (STB’s) new travel series follows four beloved Indian celebrities and their families as they explore the experiences […]

Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show

📰 Generate e-Paper Clip Ishaan Khatter Reveals How Shahid Kapoor Inspired His Character in The Royals Season 2 on Netflix’s The Great Indian Kapil Show The episode brings out hilarious first-meeting stories, relationship revelations and a glimpse into Ishaan’s equation with his older brother. Mumbai: The Diwali celebrations continue on Netflix’s The Great Indian Kapil […]