Sony Entertainment Television India’s Got Talent

Sony Entertainment Television : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हासिल किए इंडियाज़ गॉट टैलेंट के फॉर्मेट के अधिकार

 

मुंबई : एक ऐसा फॉर्मेट जो शुद्ध प्रतिभा को सफलतापूर्वक सामने ला रहा है। एक फॉर्मेट, जो याद दिलाता है कि उम्र तो बस एक संख्या है। एक फॉर्मेट, जहां आप चाहे अकेले मैदान में उतरें या फिर ग्रुप में परफॉर्म करें, यहां हर सामाजिक स्तर और लिंग से परे सबका स्वागत किया जाता है। इंडियाज़ गॉट टैलेंट के नाम से मशहूर यह फॉर्मेट ‘गॉट टैलेंट’ नाम के अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट का भारतीय संस्करण है, जिसे साइको एवं फ्रेमैंटल द्वारा बनाया एवं स्वामित्व किया गया है। अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इसके अधिकार हासिल कर लिए हैं, जो कि नॉन-फिक्शन टैलेंट आधारित रियलिटी शोज़ के मामले में एक बेजोड़ ब्रॉडकास्ट लीडर है। साल 2006 में अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट के प्रसारण के बाद से इस फॉर्मेट को 70 से अधिक देशों में सफलतापूर्वक अपनाया गया है। जहां जूरी का एक प्रतिष्ठित पैनल देश भर से हजारों उम्मीदवारों को चुनता है, वहीं दर्शक इनमें से अंतिम विजेता का चुनाव करते हैं। यह फॉर्मेट कई लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है, और उनके लिए दुनिया भर के अवसरों के द्वार खोलता है।
आशीष गोलवलकर, हेड – कॉन्टेंट, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एंड डिजिटल बिजनेस
“एक फॉर्मेट के रूप में इंडियाज़ गॉट टैलेंट में अपार संभावनाएं हैं। नॉन-फिक्शन टैलेंट आधारित रियलिटी शोफॉर्मेट्स में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की मजबूत पकड़, हमें दर्शकों से जुड़ने का एक और शानदार मौका देती है। फ्रेमैंटल से अधिकार हासिल करने के बाद हम इंडियाज़ गॉट टैलेंट के एक और रोमांचक नए सीजन की तैयारी कर रहे हैं, और अब हमें अपने देश में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का इंतजार है।”
आराधना भोला, एमडी, फ्रेमैंटल, इंडिया
“गॉट टैलेंट’ के नाम सबसे सफल रियलिटी शो फॉर्मेट का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। फ्रेमैंटल में हम अपने एक और सफलतम फॉर्मेट – इंडियाज़ गॉट टैलेंट के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन से साझेदारी करके बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। अपनी स्वाभाविक विविधता और सभी को शामिल करने की प्रवृत्ति के साथ, यह शो भारत के लोगों की प्रतिभा का सच्चा और अनोखा प्रतिनिधित्व करता है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाला सीजन दर्शकों का बढ़िया मनोरंजन करता रहेगा, जिन्होंने सालों से इसे इतना प्यार दिया है।”

×
Date : 09 June 2021 Posted By : EDITOR
Sony Entertainment Television : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने हासिल किए इंडियाज़ गॉट टैलेंट के फॉर्मेट के अधिकार
News Image

 

मुंबई : एक ऐसा फॉर्मेट जो शुद्ध प्रतिभा को सफलतापूर्वक सामने ला रहा है। एक फॉर्मेट, जो याद दिलाता है कि उम्र तो बस एक संख्या है। एक फॉर्मेट, जहां आप चाहे अकेले मैदान में उतरें या फिर ग्रुप में परफॉर्म करें, यहां हर सामाजिक स्तर और लिंग से परे सबका स्वागत किया जाता है। इंडियाज़ गॉट टैलेंट के नाम से मशहूर यह फॉर्मेट ‘गॉट टैलेंट’ नाम के अंतर्राष्ट्रीय फॉर्मेट का भारतीय संस्करण है, जिसे साइको एवं फ्रेमैंटल द्वारा बनाया एवं स्वामित्व किया गया है। अब सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन ने इसके अधिकार हासिल कर लिए हैं, जो कि नॉन-फिक्शन टैलेंट आधारित रियलिटी शोज़ के मामले में एक बेजोड़ ब्रॉडकास्ट लीडर है। साल 2006 में अमेरिकाज़ गॉट टैलेंट के प्रसारण के बाद से इस फॉर्मेट को 70 से अधिक देशों में सफलतापूर्वक अपनाया गया है। जहां जूरी का एक प्रतिष्ठित पैनल देश भर से हजारों उम्मीदवारों को चुनता है, वहीं दर्शक इनमें से अंतिम विजेता का चुनाव करते हैं। यह फॉर्मेट कई लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक मंच उपलब्ध कराता है, और उनके लिए दुनिया भर के अवसरों के द्वार खोलता है।
आशीष गोलवलकर, हेड - कॉन्टेंट, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एंड डिजिटल बिजनेस
“एक फॉर्मेट के रूप में इंडियाज़ गॉट टैलेंट में अपार संभावनाएं हैं। नॉन-फिक्शन टैलेंट आधारित रियलिटी शोफॉर्मेट्स में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन की मजबूत पकड़, हमें दर्शकों से जुड़ने का एक और शानदार मौका देती है। फ्रेमैंटल से अधिकार हासिल करने के बाद हम इंडियाज़ गॉट टैलेंट के एक और रोमांचक नए सीजन की तैयारी कर रहे हैं, और अब हमें अपने देश में सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का इंतजार है।”
आराधना भोला, एमडी, फ्रेमैंटल, इंडिया
“गॉट टैलेंट’ के नाम सबसे सफल रियलिटी शो फॉर्मेट का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड है। फ्रेमैंटल में हम अपने एक और सफलतम फॉर्मेट - इंडियाज़ गॉट टैलेंट के लिए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन से साझेदारी करके बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। अपनी स्वाभाविक विविधता और सभी को शामिल करने की प्रवृत्ति के साथ, यह शो भारत के लोगों की प्रतिभा का सच्चा और अनोखा प्रतिनिधित्व करता है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाला सीजन दर्शकों का बढ़िया मनोरंजन करता रहेगा, जिन्होंने सालों से इसे इतना प्यार दिया है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Laxmikant: The Musical Genius Behind 500+ Hindi Films

📰 Generate e-Paper Clip Laxmikant, one half of the legendary composer duo Laxmikant-Pyarelal, was perhaps one of the most prolific music directors in Hindi cinema and composed music for over 500 movies from 1963 to 1998. Mumbai: Laxmikant was born “Laxmikant Shantaram Kudalkar” on November 3, 1937, in Bombay. After the untimely demise of his […]