Soon the new BJP president of Maharashtra and Madhya Pradesh

जल्द होगा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के नए BJP अध्यक्ष का ऐलान

जल्द होगा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के नए BJP अध्यक्ष का ऐलान

MP: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया में तेजी ला दी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा अगले कुछ दिनों में की जाएगी। यह कदम पार्टी के आंतरिक ढांचे को मजबूत करने और आगामी निकाय तथा विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत उठाया जा रहा है।
महाराष्ट्र में 1 जुलाई को होगा नए अध्यक्ष का ऐलान
महाराष्ट्र बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष 1 जुलाई को मिलने जा रहा है। पार्टी सूत्रों की मानें तो मुंबई में शाम 5 बजे होने वाली अहम बैठक के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को चुनाव अधिकारी (रिटर्निंग ऑफिसर) नियुक्त किया गया है।महाराष्ट्र में नेतृत्व परिवर्तन इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि राज्य में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव और मुंबई महानगरपालिका चुनाव जैसे बड़े राजनीतिक मुकाबले होने हैं। नए अध्यक्ष की नियुक्ति इन चुनावों की रणनीति और संगठन को सक्रिय करने में अहम भूमिका निभाएगी।
मध्य प्रदेश का अध्यक्ष घोषित होगा 2 जुलाई को
मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर गतिविधियाँ तेज़ हैं। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को यहां के संगठन चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। वे 1 जुलाई को भोपाल पहुंचेंगे और 2 जुलाई को पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: मध्य प्रदेश में रेलवे स्टेशनों की AI कैमरों से होगी निगरानी, सिंहस्थ में चलाई जाएंगी 125 ट्रेनें इंदौर। भारतीय रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार ने रविवार को इंदौर पहुंचकर सिंहस्थ के मद्देनजर महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था […]

‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱‘इंडी गठबंधन का नेतृत्व करेंगे राहुल गांधी’ त्रिशूर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी विपक्षी गठबंधन इंडी का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने उन खबरों को सिर से खारिज किया जिनमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके (तमिलगा […]