Swasth Bharat Portal Launched J.P. Nadda Inaugurates It

‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ

देश की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म

नई दिल्ली । देश की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने 10वें राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान इस पोर्टल का शुभारंभ किया। ‘भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम प्रथाएं’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में इस पहल को एक आधुनिक और एकीकृत स्वास्थ्य ढांचे की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया गया।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विकसित यह पोर्टल देश के विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को एक ही मंच पर लाने का कार्य करेगा। अब तक अलग-अलग डिजिटल एप्लिकेशन के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी और रिपोर्टिंग की जाती थी, जिससे डेटा बिखराव और संसाधनों के दोहराव जैसी समस्याएं उत्पन्न होती थीं। ‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ इन चुनौतियों का समाधान करते हुए ‘वन-स्टॉप’ प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा।
यह पोर्टल एपीआई-आधारित फेडरेटेड आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है, जो विभिन्न स्वास्थ्य प्रणालियों को आपस में जोड़ता है। इससे इंटरऑपरेबिलिटी में सुधार होगा और डेटा का बेहतर उपयोग संभव हो सकेगा। स्वास्थ्य कर्मियों को अब अलग-अलग पोर्टल पर लॉगिन करने या बार-बार डेटा एंट्री करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे समय की बचत और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।
इस पहल से देश के अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ता, जैसे- आशा, एएनएम, सीएचओ और मेडिकल ऑफिसर सीधे लाभान्वित होंगे। उन्हें एक ही प्लेटफॉर्म पर डेटा एंट्री, रिपोर्टिंग और निगरानी की सुविधा मिलेगी। साथ ही, पोर्टल में डेटा विजुअलाइजेशन टूल भी शामिल किए गए हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर योजना निर्माण और निर्णय लेने की प्रक्रिया आसान होगी।
‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अनुरूप विकसित किया गया है और इसमें आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता के साथ इंटीग्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध है। भविष्य में इसे हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री और हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री से भी जोड़े जाने की योजना है, जिससे मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड का सुरक्षित और सहज आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सकेगा।

×
Date : 07 May 2026 Posted By : EDITOR
‘स्वस्थ भारत पोर्टल’ लॉन्च, जेपी नड्डा ने किया शुभारंभ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : लोकतंत्र जनादेश से चलेगा, अराजकता के दबाव से नहीं – डॉ. मोहन यादव Bhopal: लोकतंत्र में सत्ता की चाबी जनता के हाथ में होती है। मतदान केंद्र पर खड़ा सामान्य नागरिक अपने एक मत से सरकार बनाता है, उसके काम का मूल्यांकन करता है और भविष्य की दिशा […]

यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर!

📰 Generate e-Paper Clip यमन में हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमलों से बढ़ा तनाव, अदन एयरपोर्ट और राष्ट्रपति महल निशाने पर! अदन, यमन। यमन में हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब समर्थित सरकार के बीच संघर्ष एक बार फिर सुर्खियों में है। यमन सरकार के अनुसार, हूती लड़ाकों ने शुक्रवार को अदन स्थित राष्ट्रपति महल और […]