सितम्बर 28 को लांच होगी टाटा की सबसे सस्ती इलैक्ट्रिक कार टियागो ईवी - Update Now News

सितम्बर 28 को लांच होगी टाटा की सबसे सस्ती इलैक्ट्रिक कार टियागो ईवी

Mumbai: कार बाजार में टाटा ग्रुप का अपना एक अलग मुकाम है। कभी सबसे सस्ती कार नैनो देने के कारण चर्चाओं में आए टाटा ग्रुप ने अब मध्यवर्गीय भारतीय परिवार वालों के लिए सबसे सस्ती इलैक्ट्रिक कार बाजार में उतारने की तैयारी कर ली है। कहा जा रहा है कि नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टाटा टियागो ईवी को 28 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जा रहा है। साथ ही इसे भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार के रूप में भी लाया जा सकता है।
गौरतलब है कि टाटा जल्द ही अपने तीन इलेक्ट्रिक मॉडल्स को भारत में लॉन्च करने वाली है। इनमें Updated Tata Nexon EV, Tiago EV और Altroz EV को रखा गया है। इसके अलावा, बाद के दिनों में कुल 10 नए EVs को जोडऩे की भी योजना है।
टाटा टियागो ईवी में एंट्री-लेवल मोटर को जोड़ा जा सकता है, जिसमें 21.5kwh का बैटरी पैक देखने को मिल सकता है। यह बैटरी पैक 41hp की पावर और 105Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। रेंज की बात करें तो टियागो EV को सिंगल चार्ज में 213km की रेंज देने का दावा किया गया है। साथ ही बैटरी पैक को 1 घंटे 50 मिनट में 15kwDC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। अपकमिंग Tiago EV के डिजाइन की बात करें तो अनुमान है कि इसे मौजूदा ICE-पावर्ड Tiago की तरह ही रखा जाएगा। हालांकि, एक इलेक्ट्रिक कार होने की वजह से इसके ग्रिल में बदलाव देखा जाएगा। साथ ही Tigor और Nexon EV की तरह ही अपकमिंग टियागो में भी कॉस्मेटिक ब्लू हाइलाइट मिलने की भी संभावना है।

×
Date : 18 September 2022 Posted By : EDITOR
सितम्बर 28 को लांच होगी टाटा की सबसे सस्ती इलैक्ट्रिक कार टियागो ईवी
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]

Airtel- एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

📰 Generate e-Paper Clip Airtel- एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग एयरटेल ने अनलिमिटेड डेटा, फास्ट लेन टेक्नोलॉजी, सुरक्षा सुविधाओं और मनोरंजन के साथ नए पोस्टपेड प्लान्स लॉन्च किए, जिनमें मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग का अतिरिक्त लाभ मिलेगा नई दिल्ली : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में से एक भारती […]