Terrorist attack on Air Force vehicle in Jammu and Kashmir Poonch

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एयरफोर्स के वाहन पर आतंकी हमला, 1 जवान शहीद, 4 घायल

 

नई दिल्ली :  कश्मीर के पुंछ में आतंकियों की कायराना हरकत सामने आई है। आतंकियों ने सुरनकोट गांव में सुरक्षाबलों के दो वाहनों पर तोबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में एयरफोर्स का एक जवान शहीद हो गया है जबकि 4 जवान घायल बताए जा रहे हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक यह हमला शाम को पुंछ के शशिधर इलाके में सुरक्षाबलों के जिन दो वाहनों पर फायरिंग हुई है, उनमें एक वाहन एयरफोर्स का था। दोनों गाड़ियां सनाई टॉप पर जा रही थीं।गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद सेना और पुलिस के अतिरिक्त जवानों को इलाके में भेजा गया है और आतंकवादियों का पता लगाने तथा उन्हें मार गिराने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है। एयरफोर्स ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शाहसितार के पास भारतीय वायुसेना के वाहनों के काफिले पर आतंकवादियों ने हमला किया। स्थानीय सैन्य इकाइयों द्वारा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। काफिले को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : CM डॉ. मोहन यादव खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]

राहुल गांधी ने PM मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में PM ने किया ट्रेड डील

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा और बोले – दो दबाव में पीएम ने किया ट्रेड डील -यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बताया ‘बब्बर शेर’, किसान महाचौपाल में पहुंचे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और किसान भोपाल । राजधानी भोपाल के जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में लोकसभा में […]