Thai Court Removes Prime Minister Shrettha Thavisin

अदालत ने थाईलैंड प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को पद से हटाया

अदालत ने थाईलैंड प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को पद से हटाया, इस कारण से हुई कार्रवाई

नई दिल्ली। थाईलैंड में आज एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम में देश की संवैधानिक अदालत ने प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को उनके पद से हटा दिया है। कोर्ट के इस आदेश के बाद थाईलैंड की सियासत में उथल-पुथल शुरू हो गई है। अदालत ने नैतिक मूल्यों का पालन न करने के आरोप में पीएम श्रेथा थाविसिन पर कार्रवाई की है। थाईलैंड की संवैधानिक अदालत की 5 जजों की बेंच ने 5-4 के बहुमत से यह फैसला सुनाया। 4 जज पीएम श्रेथा थाविसिन को पद से हटाने के पक्ष में थे जबकि एक जज का फैसला पीएम को पद से हटाने के पक्ष में नहीं था।
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने अपने मंत्रिमंडल में एक ऐसे व्यक्ति को शामिल किया है जो अपराध में लिप्त रहा है। इस तरह से प्रधानमंत्री ने आपराधिक गतिविधि में शामिल व्यक्ति को मंत्रिमंडल में नियुक्त करके नियमों का उल्लंघन किया है। आपको बता दें कि पीएम श्रेथा ने अप्रैल में कैबिनेट फेरबदल करते हुए पिचिट चुएनबान को प्रधानमंत्री कार्यालय के मंत्री के रूप में नियुक्त किया था। पिचिट को साल 2008 में अदालत की अवमानना के मामले में छह महीने की जेल की सजा हुई थी। ऐसा आरोप है कि पिचिट ने थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री थाकसिन शिनवात्रा से जुड़े एक मामले में एक जज को 20 लाख बाहत (55 हजार अमेरिकी डॉलर) की रिश्वत देने की कोशिश की थी।
इस बात के सामने आने के बाद इस पर विवाद शुरू हुआ तो नियुक्ति के कुछ हफ्ते बाद ही पिचिट ने पद से इस्तीफा दे दिया। अदालत ने कहा कि पिचिट के अतीत के बारे में श्रेथा जानते थे लेकिन फिर भी उन्हें कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया। यह मामला थाईलैंड के पूर्व सत्तारूढ़ जून्टा द्वारा नियुक्त पूर्व सीनेटरों के एक समूह द्वारा संवैधानिक अदालत के समक्ष उठाया गया था। अब थाईलैंड की संसद जब तक नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति नहीं करती तब तक कैबिनेट कार्यवाहक आधार पर बनी रहेगी। फिलहाल संसद को नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति के लिए कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

×
Date : 15 August 2024 Posted By : EDITOR
अदालत ने थाईलैंड प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन को पद से हटाया
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब

📰 Generate e-Paper Clip India-New Zealand FTA : आज से लागू हुआ भारत-न्‍यूजीलैंड ट्रेड समझौता, क्‍या अब सस्‍ते हो जाएंगे कीवी और सेब नई दिल्‍ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) आज यानी 20 अक्टूबर से प्रभावी हो जाएगा. फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के लागू होने से दोनों देशों के कारोबारियों को नया […]

‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग

📰 Generate e-Paper Clip ‘फ्रांस में हिंसा के लिए कोई जगह’, प्रदर्शनकारियों को इमैनुएल मैक्रों ने दी वॉर्निंग फ्रांस में महंगाई के खिलाफ शनिवार को 8 लाख लोग सड़कों पर उतर आए। UNN: फ्रांस में बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, स्कूलों के खराब हालात और सरकार की नीतियों के खिलाफ छात्रों और कई यूनियन सड़क पर उतर […]