Thalapathy gets t from VCK and IUMLclear become CM

थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ

चेन्नई । तमिलनाडु में अब वीसीके के अलावा आईयूएमएल भी टीवीके के साथ आई है। आईयूएमएल ने टीवीके को बिना किसी शर्त के समर्थन दिया है। पार्टी ने शनिवार शाम को टीवीके को अपना समर्थन पत्र सौंपा है। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। थोल तिरुमावलवन के नेतृत्व वाली वीसीके (वीसीके) ने विजय की पार्टी टीवीके (टीवीके) को बिना शर्त समर्थन दिया है। इसके बाद तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर चल रही राजनीतिक हलचल और तेज हो गई है और अब विजय सरकार बनाने की तैयारी में हैं। वीसीके के फैसले को थलपति विजय के लिए बड़ा राजनीतिक समर्थन माना जा रहा है। वहीं तिरुमावलवन के नेतृत्व वाली पार्टी ने कहा है कि उनका समर्थन बिना किसी शर्त के होगा।
कांग्रेस के सभी 5 विधायक हैदराबाद शिफ्ट
इसके पहले टीवीके नेता आधव अर्जुना को समर्थन पत्र सौंपते हुए वीसीके प्रेसिडेंट थिरुमावलवन की तस्वीर भी सामने आई है। विजय की टीवीके पार्टी के पास पहले 116 विधायकों का समर्थन था। इस बीच कांग्रेस ने हॉर्स ट्रेडिंग के डर से अपने पांच विधायकों को हैदराबाद भेज दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मेलूर विधायक पी. विश्वनाथन विधायकों के ग्रुप का नेतृत्व कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक टीवीके सरकार बनने पर पी. विश्वनाथन को मंत्री बनाया जा सकता है।
बातें दे विजय शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिले और सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन तब उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।

×
Date : 10 May 2026 Posted By : EDITOR
थलापति को मिला वीसीके और आईयूएमएल का समर्थन पत्र, सीएम बनने का रास्ता साफ
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

📰 Generate e-Paper Clip अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन नई दिल्ली: मुंबई के शिवाजी पार्क में शुक्रवार से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुरू हो गया है. ये प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहा है. अब मुंबई के बाद CJP ने दिल्ली में भी […]

हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर

📰 Generate e-Paper Clip हमलों के बीच होर्मुज से बढ़ा तेल निर्यात, अमेरिकी नौसेना की सुरक्षा में निकल रहे टैंकर न्यूयॉर्क। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हमलों का सिलसिला जारी है। इसके बावजूद इस अहम जलमार्ग से कच्चे तेल का निर्यात हाल के हफ्तों में बढ़कर युद्ध से […]