The collector took action against 04 bars and suspended licenses

indore: कलेक्टर द्वारा 04 बार के विरुद्ध कार्यवाही कर लाइसेंस सस्पेंड

 

कलेक्टर द्वारा 04 बार के विरुद्ध कार्यवाही कर लाइसेंस सस्पेंड

टीडीएस, जिमखाना, डियाबलो का लाइसेंस 01 माह और पिंड बलूची का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित

इंदौर : सहायक आयुक्त आबकारी श्री मनीष खरे ने बताया है कि प्रथम तीन बार देर रात तक खुले रहने तथा चौथे बार द्वारा लाइसेंस शर्तों के उल्लंघन करने पर इनके लाइसेंस सस्पेंड किये गए हैं। डियाबलो बार दिनाँक 31.03.24 को देर रात 12:30 तक खुला रहने से वहां लड़ाई झगड़ा हुआ था पश्चात आबकारी और पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई थी। टीडीएस(आर जे होटल्स) तथा सेंट्रल जिमखाना द्वारा दिनाँक 03.06.24 की रात्रि को ड्राई डे का उल्लंघन कर देर रात्रि तक बार संचालित किए जा रहे थे। जिस पर आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा कार्यवाही की गई थी ।
पिंड बलूची का निरीक्षण सहायक जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा दिनाँक 29.05.24 को किये जाने पर लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन पाया गया था. इन सभी के विरुद्ध प्रकरण सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे द्वारा कलेक्टर श्री आशीष सिंह के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किये गए थे.कलेक्टर द्वारा इनका निराकरण कर टीडीएस , सेंट्रल जिमखाना, और डियाबलो बार का लाइसेंस 01 माह के लिए तथा पिंड बलूची बार का लाइसेंस 15 दिवस के लिए निलंबित किया गया है । साँथ ही टीडीएस , सेंट्रल जिमखाना तथा पिंड बलूची पर रु 10000/- का जुर्माना भी अधिरोपित किया गया था .कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने साफ़ कहा है कि कि जो बार लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करेंगे या देर रात्रि तक संचालित होंगे उन पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश के शीर्ष राज्यों में शामिल : CM डॉ. मोहन यादव खाद्यान्न, दलहन और तिलहन उत्पादन में अग्रणी स्थान मध्यप्रदेश ने कुल खाद्यान्न उत्पादन में 46.63 मिलियन टन उत्पादन के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया Bhopal : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]

MP: म.प्र. को नई रेल और रेल सुविधाओं की मिल रही है निरंतर सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: म.प्र. को नई रेल और रेल सुविधाओं की मिल रही है निरंतर सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई ट्रेन भोपाल-धनबाद-चौपन एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी फ्रेट कॉरिडोर में मध्यप्रदेश के लाभ और एलाइनमेंट पर चर्चा के लिये केन्द्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव आयेंगे भोपाल भोपाल […]