The country could head towards an economic crisis and this will

देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है, इसका असर आम जनता पर पड़ेगा

-राहुल गांधी बोले- यह देश सबका है, किसी एक जाति या संगठन का नहीं

रायबरेली । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने रायबरेली के लोधवारी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीरा पासी की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ में केंद्र सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश जल्द आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है और इसका सबसे ज्यादा असर आम जनता पर पड़ेगा। राहुल ने कहा कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अमेरिका-ईरान टकराव के कारण वैश्विक व्यापार प्रभावित हुआ है।
उन्होंने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य प्रभावित होने से तेल और अन्य जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बाधित होगी, जिससे आने वाले समय में महंगाई बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, गैस और रोजमर्रा की वस्तुएं महंगी होने वाली हैं। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार आम लोगों की समस्याओं से दूर है। जब आर्थिक हालात बिगड़ेंगे, तब जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। राहुल गांधी ने संविधान और सामाजिक समानता का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वीरा पासी और भीमराव अम्बेडकर ने समानता और अधिकारों की लड़ाई लड़ी थी।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में हर नागरिक एक समान है। हर व्यक्ति को अपने परिश्रम का पूरा फल मिलना चाहिए और सभी को बराबरी का अधिकार मिलना चाहिए। यह देश सबका है, किसी एक जाति या संगठन का नहीं। यही बात हमारा संविधान भी कहता है। उन्होंने कहा कि संविधान देश की जनता की आवाज है और उसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। सभा में राहुल गांधी ने हाथ में संविधान की प्रति दिखाते हुए कहा कि सिर्फ नारों से कुछ नहीं होगा। बदलाव और अधिकारों की रक्षा संविधान को बचाने से ही होगी। राहुल ने आरोप लगाया कि आरएसएस और बीजेपी संविधान की मूल भावना को कमजोर कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय की रक्षा जरूरी है।
राहुल गांधी ने भरतगंज बाजार में लोगों की भीड़ देखकर अपना काफिला रुकवाया। वह वाहन से उतरकर लोगों से मिले, हालचाल जाना और अभिवादन स्वीकार किया। लोगों ने उन्हें फूल और गुलदस्ते भेंट किए। इससे पहले राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। वहीं, अमेठी क्षेत्र में कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा को लेकर पोस्टरबाजी भी देखने को मिली, जिसमें उनके कार्यकाल की तुलना पूर्व सांसद के कार्यों से की गई थी।

×
Date : 20 May 2026 Posted By : EDITOR
देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ सकता है, इसका असर आम जनता पर पड़ेगा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]