फ़िल्म पुष्पा से रश्मिका मंदाना का लुक हुआ रिलीज़ - श्रीवल्ली के किरदार में नज़र आएंगी - Update Now News

फ़िल्म पुष्पा से रश्मिका मंदाना का लुक हुआ रिलीज़ – श्रीवल्ली के किरदार में नज़र आएंगी

 

फिल्म पुष्पा में रश्मिका पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगी

Mumbai # फिल्म पुष्पा के मेकर्स ने एक बार फिर दर्शकों को पुष्पा की लीडिंग लेडी का पोस्टर रिलीज़ कर आश्चर्यचकित कर दिया है। आप को बता दे कि यह लीडिंग लेडी कोई और नहीं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हैं। इस पोस्टर में उनके किरदार श्रीवल्ली को रिवील किया गया। रश्मिका का लुक इस ओर इशारा करता है कि ऐसा क़िरदार वे पहली बार निभा रही हैं। इस पोस्टर को देख नेटीजन ज़रूर आश्चर्यचकित रह गए होंगे, फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का अब और भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस पोस्टर ने फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को एक पायदान ऊपर उठा दिया है।

मैथरी मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर कहते हैं, ” फिल्म पुष्पा में रश्मिका पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगी। इस किरदार में ढलने के लिए उन्होनें कोई कसर नहीं छोड़ी है। पुष्पा का अपरंपरागत प्रेम जीवन श्रीवल्ली के इर्द-गिर्द घूमता है और दर्शकों के लिए उन्हें इस किरदार में बड़े पर्दे पर जादू बिखेरते हुए देखना दिलचस्प होगा।”

यह अल्लू अर्जुन स्टारर आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ की कहानी को पेश करती है जो सच्ची घटना पर आधारित है। पहली बार दर्शक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को स्क्रीन शेयर करते हुए देखेंगे। इस फिल्म को दो भाग में पैन इंडिया रिलीज़ किया जाएगा, पहला भाग क्रिसमस में रिलीज़ किया जायेगा।

×
Date : 30 September 2021 Posted By : EDITOR
फ़िल्म पुष्पा से रश्मिका मंदाना का लुक हुआ रिलीज़ – श्रीवल्ली के किरदार में नज़र आएंगी
News Image

 

फिल्म पुष्पा में रश्मिका पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगी

Mumbai # फिल्म पुष्पा के मेकर्स ने एक बार फिर दर्शकों को पुष्पा की लीडिंग लेडी का पोस्टर रिलीज़ कर आश्चर्यचकित कर दिया है। आप को बता दे कि यह लीडिंग लेडी कोई और नहीं नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना हैं। इस पोस्टर में उनके किरदार श्रीवल्ली को रिवील किया गया। रश्मिका का लुक इस ओर इशारा करता है कि ऐसा क़िरदार वे पहली बार निभा रही हैं। इस पोस्टर को देख नेटीजन ज़रूर आश्चर्यचकित रह गए होंगे, फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का अब और भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। इस पोस्टर ने फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता को एक पायदान ऊपर उठा दिया है।

मैथरी मूवी मेकर्स के निर्माता नवीन यरनेनी और वाई. रवि शंकर कहते हैं, " फिल्म पुष्पा में रश्मिका पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगी। इस किरदार में ढलने के लिए उन्होनें कोई कसर नहीं छोड़ी है। पुष्पा का अपरंपरागत प्रेम जीवन श्रीवल्ली के इर्द-गिर्द घूमता है और दर्शकों के लिए उन्हें इस किरदार में बड़े पर्दे पर जादू बिखेरते हुए देखना दिलचस्प होगा।"

यह अल्लू अर्जुन स्टारर आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ की कहानी को पेश करती है जो सच्ची घटना पर आधारित है। पहली बार दर्शक अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना को स्क्रीन शेयर करते हुए देखेंगे। इस फिल्म को दो भाग में पैन इंडिया रिलीज़ किया जाएगा, पहला भाग क्रिसमस में रिलीज़ किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip नमित मल्होत्रा की ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ का लॉस एंजिलिस के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा भव्य वर्ल्ड प्रीमियर इतिहास रचने जा रही है ‘रामायण: राइज ऑफ अ लीजेंड’ Mumbai: भारत के लिए गर्व का पल! भारतीय सिनेमा और दिवाली की भावना को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाते […]