The Kobo tool was used in the Bhagirathpura area under the direct

भागीरथपुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन के निर्देशन में कोबो टूल का प्रयोग किया गया, विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण

भागीरथपुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन के निर्देशन में कोबो टूल का प्रयोग किया गया, विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण

प्रत्येक घरों में ओ.आर.एस. के 10 पैकेट एवं जिंक की 30 टेबलेट वितरित की गई

450 से अधिक बोरिंग का नगर निगम ने किया क्लोरीनेशन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 हजार 786 लोगों को किट वितरण के साथ परामर्श दिया गया

इंदौर : भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जलजनित घटना के बाद प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से सुधार नजर आने लगा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्र में सघन दौरा किया। भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक (RoHFW-GOI) डॉ. चंद्रशेखर गेदाम तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने आज कोबो टूल का प्रयोग किया गया। इस टूल के माध्यम से किसी भी स्थिति का रियल टाईम में जानकारी प्राप्त की जाती है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार भागीरथपुरा क्षेत्र में 05 एम्बुलेंस लगाई गई हैं। 24×7 चिकित्सकों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई है। प्रभावितों को एम. व्हाय. चिकित्सालय, अरविंदों अस्पताल तथा बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। जो मरीज निजी चिकित्सालयों में जा रहें हैं, वहाँ पर भी निःशुल्क उपचार, जाँच एवं औषधि हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा निर्देशित किया गया है। प्रशासन और नगर निगम द्वारा भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्रों में नर्मदा तथा बोरिंग पाईप लाईनों के लीकेज आदि का सुधार कार्य करवाया गया। वर्तमान में जिस टंकी से क्षेत्र में पानी का वितरण किया जा रहा है उसे सुपरक्लोरिनेट (2 PPM से अधिक) कर वितरण किया जा रहा है। साथ ही पाईप लाइन की फ्लशिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा उपभोक्ताओं के यहां किये जा रहे नर्मदा जलापूर्ति की रेशिड्यूल क्लोरिन भी चेक की जा रही है। प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही क्लोरिनेशन का कार्य लगभग 450 प्रायवेट बोरवेल का भी क्लोरिनेशन कराया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र के सभी ड्रेनेज चेम्बर, बेकलेन आदि की सफाई करायी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि आज भागीरथपुरा क्षेत्र में विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण हो गया। सर्वे में लगभग 61 टीमें बनाई गई थी। प्रत्येक टीम ने घरों में कोबो टूल के माध्यम से रियल टाईम सर्वे किया। इसके तहत सर्वे टीम ने भागीरथपुरा क्षेत्र के प्रत्येक घर में ओ.आर.एस. के 10 पैकेट एवं जिंक की 30 टेबलेट वितरित की। इसके साथ-साथ ही एक क्लिनवेट ड्राप भी वितरित किए गए।
डॉ. हासानी ने बताया कि सर्वे टीम द्वारा नागरिकों को क्लिनवेट के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। बताया कि 10 लीटर पानी में क्लिनवेट की 10 बूंदें डालकर उसे एक घंटा रखने के बाद उपयोग करें। इस प्रक्रिया से पानी शुद्ध होता है। सर्वे टीम द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य परामर्श, टोल-फ्री नं. 940-650-5508 की जानकारी भी दी गई। साथ ही दवाई का डोज पूरा करने का संदेश, पानी को उबालकर पीने की सलाह, संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन, हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन भी बताया गया। टीम द्वारा अस्पताल से स्वस्थ होकर घर आ गए व्यक्तियों के फॉलोअप की जानकारी ली गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि टीमों ने भागीरथपुरा क्षेत्र में घर-घर दौरा किया। इस टीम में नर्सिंग ऑफिसर, सी.एच.ओ., आशा एवं ए.एन.एम. आदि सम्मिलित थे। गत दिवस और आज मंगलवार को टीमों ने कुल 5013 घरों तक पहुँच बनायीं। जिसमें लगभग 24 हजार 786 लोगों को किट वितरण की गई। साथ ही आई.ई.सी. गतिविधि एवं परामर्श दिया। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य प्रभावित क्षेत्र में आमजन को क्लोरीनेटेड पानी उपलब्ध करवाना ताकि वे रोगाणु मुक्त जल का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ कर सकें। इस सर्वे के दौरान राज्य सर्विलेंस दल भी उपस्थित था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हासानी ने बताया कि वर्तमान में कुल 99 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में आईसीयू में 16 मरीज भर्ती है।

×
Date : 06 January 2026 Posted By : EDITOR
भागीरथपुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन के निर्देशन में कोबो टूल का प्रयोग किया गया, विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण
News Image

भागीरथपुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन के निर्देशन में कोबो टूल का प्रयोग किया गया, विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण

प्रत्येक घरों में ओ.आर.एस. के 10 पैकेट एवं जिंक की 30 टेबलेट वितरित की गई

450 से अधिक बोरिंग का नगर निगम ने किया क्लोरीनेशन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा 24 हजार 786 लोगों को किट वितरण के साथ परामर्श दिया गया

इंदौर : भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई जलजनित घटना के बाद प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों से सुधार नजर आने लगा है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्र में सघन दौरा किया। भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक (RoHFW-GOI) डॉ. चंद्रशेखर गेदाम तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने आज कोबो टूल का प्रयोग किया गया। इस टूल के माध्यम से किसी भी स्थिति का रियल टाईम में जानकारी प्राप्त की जाती है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशानुसार भागीरथपुरा क्षेत्र में 05 एम्बुलेंस लगाई गई हैं। 24x7 चिकित्सकों की ड्यूटी क्षेत्र में लगाई गई है। प्रभावितों को एम. व्हाय. चिकित्सालय, अरविंदों अस्पताल तथा बच्चों को चाचा नेहरु अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। जो मरीज निजी चिकित्सालयों में जा रहें हैं, वहाँ पर भी निःशुल्क उपचार, जाँच एवं औषधि हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी द्वारा निर्देशित किया गया है। प्रशासन और नगर निगम द्वारा भागीरथपुरा के प्रभावित क्षेत्रों में नर्मदा तथा बोरिंग पाईप लाईनों के लीकेज आदि का सुधार कार्य करवाया गया। वर्तमान में जिस टंकी से क्षेत्र में पानी का वितरण किया जा रहा है उसे सुपरक्लोरिनेट (2 PPM से अधिक) कर वितरण किया जा रहा है। साथ ही पाईप लाइन की फ्लशिंग का कार्य भी किया जा रहा है। इसके अलावा उपभोक्ताओं के यहां किये जा रहे नर्मदा जलापूर्ति की रेशिड्यूल क्लोरिन भी चेक की जा रही है। प्रशासन द्वारा नगर निगम के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही क्लोरिनेशन का कार्य लगभग 450 प्रायवेट बोरवेल का भी क्लोरिनेशन कराया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्र के सभी ड्रेनेज चेम्बर, बेकलेन आदि की सफाई करायी जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि आज भागीरथपुरा क्षेत्र में विस्तृत सर्वे कार्य पूर्ण हो गया। सर्वे में लगभग 61 टीमें बनाई गई थी। प्रत्येक टीम ने घरों में कोबो टूल के माध्यम से रियल टाईम सर्वे किया। इसके तहत सर्वे टीम ने भागीरथपुरा क्षेत्र के प्रत्येक घर में ओ.आर.एस. के 10 पैकेट एवं जिंक की 30 टेबलेट वितरित की। इसके साथ-साथ ही एक क्लिनवेट ड्राप भी वितरित किए गए।
डॉ. हासानी ने बताया कि सर्वे टीम द्वारा नागरिकों को क्लिनवेट के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। बताया कि 10 लीटर पानी में क्लिनवेट की 10 बूंदें डालकर उसे एक घंटा रखने के बाद उपयोग करें। इस प्रक्रिया से पानी शुद्ध होता है। सर्वे टीम द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य परामर्श, टोल-फ्री नं. 940-650-5508 की जानकारी भी दी गई। साथ ही दवाई का डोज पूरा करने का संदेश, पानी को उबालकर पीने की सलाह, संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्तियों का चिन्हांकन, हाथ धोने की विधि का प्रदर्शन भी बताया गया। टीम द्वारा अस्पताल से स्वस्थ होकर घर आ गए व्यक्तियों के फॉलोअप की जानकारी ली गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि टीमों ने भागीरथपुरा क्षेत्र में घर-घर दौरा किया। इस टीम में नर्सिंग ऑफिसर, सी.एच.ओ., आशा एवं ए.एन.एम. आदि सम्मिलित थे। गत दिवस और आज मंगलवार को टीमों ने कुल 5013 घरों तक पहुँच बनायीं। जिसमें लगभग 24 हजार 786 लोगों को किट वितरण की गई। साथ ही आई.ई.सी. गतिविधि एवं परामर्श दिया। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य प्रभावित क्षेत्र में आमजन को क्लोरीनेटेड पानी उपलब्ध करवाना ताकि वे रोगाणु मुक्त जल का उपयोग कर स्वास्थ्य लाभ कर सकें। इस सर्वे के दौरान राज्य सर्विलेंस दल भी उपस्थित था।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हासानी ने बताया कि वर्तमान में कुल 99 मरीज अस्पताल में भर्ती है, जिनका उपचार किया जा रहा है। वर्तमान में आईसीयू में 16 मरीज भर्ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip दुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला,  रूस-चीन कर रहे युद्धविराम की कोशिश रियाद। सऊदी अरब में विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको के दाहरान स्थित मुख्यालय पर मंगलवार देर रात हुए हूती के बैलेस्टिक मिसाइल हमले में उसे भारी नुकसान हुआ है। हमले […]

Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together

📰 Generate e-Paper Clip Bharat D2C Conclave 2026 Bharat D2C Conclave 2026 Brings 180+ Founders, Investors and Policymakers Together Founders and Policy Makers Share One Room as Bharat D2C Conclave 2026 Sets the Agenda for India’s Consumer Brands D2C Industry Association (D2CIA) brings founders, investors and policy makers together in New Delhi; announces its Mumbai […]